फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सेना में हलचल: चीन में शीर्ष जनरल पर जांच के बाद एक्शन, हटाए गए तीन सांसद; जानें किस-किस पर गिरी गाज?

Fri, 06 Feb 2026 05:00 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक रक्षा क्षेत्र से जुड़े तीन सांसदों को उनके पदों से हटा दिया गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सेना के शीर्ष जनरल झांग यूक्सिया भ्रष्टाचार जांच के घेरे में हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बीच इस कार्रवाई ने सैन्य नेतृत्व में हलचल बढ़ा दी है।

विज्ञापन
चीन का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े तीन चीनी सांसदों को उनके पदों से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई देश के शीर्ष जनरल की जांच के मद्देनजर ऐसे समय पर की गई है जब बीजिंग अपनी सेना का आधुनिकीकरण करने की कोशिश कर रहा है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी द्वारा जारी घोषणा में बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया और न ही यह कहा गया कि रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु उद्योगों से जुड़े ये सांसद जांच के दायरे में थे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वर्षों से चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत, रक्षा मंत्रालय ने 24 जनवरी को कहा कि वह जनरल झांग यूक्सिया के खिलाफ अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह में जांच कर रहा है। यूक्सिया चीनी सैन्य नेतृत्व में शी के बाद दूसरे स्थान पर रहे हैं।

बर्खास्त किए सांसदों में कौन-कौन?
बता दें कि झांग को राष्ट्रपति का प्रमुख सहयोगी माना जाता है और उनकी भी जांच की जा रही है। बर्खास्त किए गए सांसदों में चीन के अधिकांश सैन्य विमानों और ड्रोन का उत्पादन करने वाले सरकारी स्वामित्व वाले समूह एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प ऑफ चाइना के पूर्व प्रमुख झोउ शिनमिन, मुख्य अभियंता लूओ क्यूई और एटमी हथियार शोधकर्ता लियू कैंगली शामिल हैं।
विज्ञापन


सैन्य प्रगति में बाधा : अमेरिका
इन बर्खास्तगियों की घोषणा चीन की विधायिका (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस) की वार्षिक बैठक से ठीक एक महीने पहले की गई, जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पांच वर्षीय योजना चक्र की शुरुआत का प्रतीक है। शी चाहते हैं कि अमेरिका के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश चीन, 2035 तक पूर्ण सैन्य आधुनिकीकरण हासिल कर ले। हालांकि अमेरिकी पेंटागन ने कहा है कि सेना में भ्रष्टाचार इस लक्ष्य की दिशा में प्रगति में बाधा बन सकता है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें