फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चीन में फिर बढ़ा संकट, बीजिंग समेत 14 शहरों में अचानक बढ़े मामले

Sat, 31 Jul 2021 05:51 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

जहां से कोरोना वायरस निकला और पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बन गया, उस चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। जानकारी के अनुसार नए मामले कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के हैं, जो सबसे पहले भारत में पाया गया था। 
विज्ञापन
चीन में अचानक बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के 15 शहरों में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ने लगए हैं। इन शहरों में राजधानी बीजिंग भी शामिल है। अधिकारियों ने इसे दिसंबर 2019 में वुहान में वायरस के प्रसार के बाद से सबसे व्यापक घरेलू संक्रमण बताया है। ये नए मामले कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के हैं। ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि नानजिंग में एक एयरपोर्ट से शुरू हुई कोरोना वायरस के मामलों में तेजी अब बीजिंग समेत पांच अन्य प्रांतों तक पहुंच गई है। नानजिंग पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत की राजधानी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि नानजिंग में एक एयरपोर्ट के कई कर्मचारियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, नए मामलों की संख्या अभी कुछ सौ ही है लेकिन कई प्रांतों में संक्रमण फैलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों के लिए चिंता का प्रमुख कारण राजधानी बीजिंग में पिछला मामला सामने के 175 दिनों के बाद कोरोना के मामलों का अचानक सामने आना है। डेल्टा वेरिएंट के ये नए मामले देश के 15 शहरों में सामने आए हैं। 

बता दें कि चीन ने अभी तक भारत समेत कई अन्य देशों के लिए हवाई परिवहन सेवा की दोबारा शुरुआत नहीं की है। बीजिंग होकर जाने वाली अधिकतर उड़ानों का मार्ग दूसरे शहरों से होकर कर गिया गया है, जहां से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले 21 दिन के लिए क्वारंटीन रहना अनिवार्य है। लेकिन, कुछ दिन पहले ही एक अफ्रीकी देश का एक उच्च स्तरीय अधिकारी जो बीजिंग के एक लग्जरी होटल में रुका था, अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन


यह जानकारी सामने आने के बाद अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया था। उस वक्त होटल में मौजूद सैकड़ों अतिथियों और कर्मचारियों को 21 दिन के लिए क्वारंटीन में भेज दिया गया था। वहीं, इन लोगों को संपर्क में आने वाले हजारों लोगों की पहचान करने का काम भी शुरू किया गया था। बता दें कि चीन में सबसे पहले कोरोना वायरस संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके अलावा, एक आधिकारिक बयान के अनुसार चीन अब तक अपनी लगभग 40 फीसदी आबादी का टीकाकरण कर चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें