फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: 29 अप्रैल से चीन आने वाले यात्रियों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट नहीं होगा, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

Tue, 25 Apr 2023 09:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, '29 अप्रैल से आने वाले यात्री न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के अलावा बोर्डिंग से 48 घंटे पहले एंटीजन टेस्ट कराने का विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियां अब प्रस्थान से पहले टेस्ट के परिणामों की जांच नहीं करेंगी।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग - फोटो : fmprc.gov.cn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजिंग ने मंगलवार को कहा कि वह देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 29 अप्रैल से शुरू होने वाली कोविड-19 न्यूक्लिक एसिड टेस्ट की अनिवार्यताओं को हटा देगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन में प्रवेश करने वाले यात्रियों को 29 अप्रैल से शुरू होने वाले कोविड-19 न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के परिणामा प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, फिर भी उड़ान में सवार होने से पहले 48 घंटे के भीतर एंटीजन टेस्ट के परिणाम देने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


माओ निंग ने कहा, '29 अप्रैल से आने वाले यात्री न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के अलावा बोर्डिंग से 48 घंटे पहले एंटीजन टेस्ट कराने का विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियां अब प्रस्थान से पहले टेस्ट के परिणामों की जांच नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, ''हम आने वाले और बाहर जाने वाले यात्रियों को याद दिलाना चाहते हैं कि वे प्रस्थान से पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीन व अपने यात्रा स्थलों के कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें, ताकि वे एक स्वस्थ और सुखद यात्रा कर सकें और सुरक्षित घर जा सकें।

उन्होंने कहा कि चीन और अन्य देशों के बीच सुरक्षित, स्वस्थ और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बीजिंग उभरती महामारी की स्थिति के प्रकाश में विज्ञान-आधारित तरीके से रोकथाम और नियंत्रण नीतियों को परिष्कृत करना जारी रखेगा। चीन ने इस साल जनवरी में तीन साल के अंतराल के बाद अपनी सीमाओं को खोल दिया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए चीनी राजनयिक और कांसुलर मिशनों से कोविड क्वारंटीन जरूरतों और हेल्थ कोड की आवश्यकता को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें