फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: ब्राजील से आए चिकन में मिला कोरोना, इक्वाडोर से आए झींगे में भी संक्रमण का दावा

Thu, 13 Aug 2020 03:33 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चिकन में मिला कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

चीन ने कोरोना वायरस को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। चीन ने कहा है कि ब्राजील से भेजे गए फ्रोजन चिकन में कोरोना वायरस पाया गया है। इससे पहले इक्वाडोर से आयातित झींगे में भी कोरोना पाया गया था। 

विज्ञापन


चीन के शेंजेन शहर में ग्राहकों से कहा गया है कि वे आयातित फ्रोजन खाने को खरीदने के समय सावधानी बरतें, क्योंकि हाल ही में ब्राजील से आए फ्रोजन चिकन विंग में कोरोना वायरस पाया गया है। 


गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते चीन ने जून में ब्राजील समेत कई देशों से मांस के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, जल्द ही इस निर्णय को वापस ले लिया गया। वहीं, बताया गया है कि इस पॉजिटिव नमूनों को मांस की सतह से लिया गया है, जबकि पहले अन्य चीनी शहरों में पॉजिटिव मामलों के नमूने आयातित फ्रोजन समुद्री भोजन के पैकेजिंग की सतह से मिले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना के डर से खा रहे हैं एंटीबायोटिक तो रुकिए, पहले बैक्टीरिया और वायरस का अंतर समझिए

शेंजेन के लोकल डिजीज कंट्रोल सेंटर (सीडीसी) ने नियमित जांच के दौरान ब्राजील से भेजे गए चिकन का नमूना लिया था। जांच करने पर इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस पैकेट के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चला है कि यह चिकन ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरिना के अरोरा एलिमेंटोस संयंत्र से आया था।

चीन सरकार ने अपने बयान में कहा, ब्राजील से चिकन के साथ भेजे गए दूसरे खाद्य सामाग्रियों के नमूने निगेटिव पाए गए हैं। हालांकि, अभी तक ब्राजील की तरफ से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

बयान में कहा गया, इस प्रोडक्ट के संपर्क में आए लोगों और इससे संबंधित प्रोडक्ट की जांच की गई है, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही कहा गया, ग्राहकों को आयातित फ्रोजन फूड और समुद्री खाने को खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 

इससे पहले, चीन के शानदोंग प्रांत के उत्तरी शहर यांताई में कोविड-19 के लिए आयातित फ्रोजन सी फूड के तीन पैकेजिंग नमूनों का परीक्षण करने पर उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


वहीं, राज्य मीडिया ने बुधवार को कहा कि चीन के अनहुई प्रांत के वुहु शहर में इक्वाडोर से आए फ्रोजन झींगे के पैकेट की सतह से लिए गए नमूने की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें