पाकिस्तान बार-बार अपनी नापाक हरकतों से अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी किरकिरी कराता आया है। पाक ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कानूनों और अपने संविधान का उल्लंघन कर चीन की खनन कंपनियों को गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में अवैध सोने व यूरेनियम की खनन का अधिकार दे दिया है।
इमरान सरकार ने गिलगित-बाल्टिस्तान में सोना, यूरेनियम और मोलिब्डेनम के खनन के लिए 2,000 से अधिक लीज अवैध तरीके से चीनी कंपनियों को दे दिए हैं। इसके लिए पाकिस्तान ने पर्यावरण के मानदंडों की भी परवाह नहीं की।
यूकेपीएनपी के मुख्य प्रवक्ता ने किया खुलासा
अवैध खनन के मामले का खुलासा निर्वासित नेता और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के एक प्रमुख राजनीतिक संगठन यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के मुख्य प्रवक्ता नासिर अजीज खान ने किया है। नासिर अजीज ने कहा कि 'हम अगले महीने जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में प्राकृतिक संसाधनों को लूटने की पाकिस्तान की इस साजिश का पदार्फाश करेंगे।'