फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: चमगादड़ों में मिले नए कोरोना वायरस के नमूने, वैज्ञानिकों ने शोध के बाद किया यह दावा

Sat, 12 Jun 2021 09:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए जी का जंजाल बन चुका है। इसके नए रूप आते जा रहे हैं। यह बड़ा खतरा बन रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक जगत भी महामारी से निपटने में जी-जान से जुटा है। 
 
विज्ञापन
wuhan lab - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में कोरोना वयारस के नए नमूने मिलने का दावा किया है। उन्होंने अपने शोध में कहा कि चमगादड़ में मिले नए वायरस में ऐसा वायरस शामिल है, जो आनुवंशिक रूप से कोरोना वायरस का दूसरा सबसे करीबी वायरस हो सकता है।

विज्ञापन


जर्नल सेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि शोध में पता चला है कि चमगादड़ों में कितने प्रकार के कोरोना वायरस होते हैं और ये कितने लोगों में फैलने की क्षमता रखता है। शेडोंग विश्वविद्यालय के चीनी शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। चीनी वैज्ञानिकों के अनुसार एक वायरस तो आनुवंशिक रूप से सॉर्स कोव-2 वायरस के समान ही था। सॉर्स कोव-2 ही मौजूदा महामारी का कारण बना हुआ है। यह नया वायरस स्पाइक प्रोटीन पर आनुवंशिक फर्क के अलावा सॉर्स कोव-2 का सबसे करीबी हो सकता है।

चीनी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने चमगादड़ की विभिन्न प्रजातियों में से 24 नए कोरोना वायरस के जीनोम इकट्ठे किए हैं। इनमें से चार सॉर्स कोव-2 कोरोना वायरस के वायरस शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये नमूने जंगल में रहने वाले छोटे चमगादड़ों से मई 2019 और नवंबर 2020 के बीच जुटाए गए थे। चमगादड़ों के मुंह से सैंपल लेने के साथ ही उनकी विष्ठा की भी जांच की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें