फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सैन्य ताकत में इजाफा, बेड़े में ज्यादा क्षमता वाले जाइरो प्लेन शामिल

Mon, 03 Feb 2020 06:11 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
Gyro plane China - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत में इजाफा करता जा रहा है। चीन की दक्षिण पश्चिम सीमा पर अब वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बेड़े में आधुनिक और ज्यादा ताकतवर जाइरो प्लेन शामिल कर चुका है। इसे आम तौर पर फाल्कन के नाम से जाना जाता रहा है। पहले इसमें दो सीटें और कम क्षमता होती थी, लेकिन अब इसमें तीन सीटें और ज्यादा रक्षा सामग्री और उपकरण रखने की क्षमता है।   

विज्ञापन

इस नए जाइरो प्लेन के जरिए पठारी और रेगिस्तानी इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही वहां तैनात सैनिकों के लिए ज्यादा मात्रा में सामान पहुंचाने के साथ ही घायल सैनिकों को लाने ले जाने में मदद मिलेगी। अब यह तीन सीटों वाला प्लेन 630 किलोग्राम तक सामान और सैनिकों को ढो सकेगा और पठारी या रेगिस्तानी जमीन पर 4,200 मीटर तक दौड़ सकेगा।

इसके साथ ही इसमें बर्फ की सतह और पानी में भी उतरने और दौड़ने की भी क्षमता है। तिब्बत से लगी सीमा पर इसके इस्तेमाल से चीनी सुरक्षा बलों को खासी मदद मिलेगी। चीन ने इसका प्रदर्शन 1 अक्टूबर 2019 को अपनी नेशनल डे परेड के दौरान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें