फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान के निकट चीन का सैन्याभ्यास, ताइपे की स्वतंत्रता के खिलाफ युद्ध की धमकी दे चुका है बीजिंग

Tue, 30 Jul 2019 04:02 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चीन की सेना ताइवान के नजदीक पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास कर रही है। यह युद्धाभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है जब चीन ने हाल में चेतावनी दी थी कि यदि ताइवान स्वतंत्रता की ओर बढ़ा तो युद्ध छिड़ सकता है। दरअसल, अमेरिका द्वारा ताइवान को 2.2 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को मंजूरी देने के बाद से यह विवाद गरमाया हुआ है।
विज्ञापन


चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक, यह सैन्य अभ्यास पूर्वी चीन सागर में पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार से शुरू हुआ और इस हफ्ते शुक्रवार को दक्षिण चीन सागर में समाप्त होगा। इन सैन्य गतिविधियों के चलते पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांतों के तट से लगते समुद्री इलाके के हवाई और जल क्षेत्र को बंद रखा गया है। हालांकि इस अभ्यास को किस पैमाने और इसमें किस तरीके की सेना शामिल है इसका विवरण नहीं दिया गया है। 

यह अभ्यास ऐसे वक्त भी हो रहा है जब हाल में अमेरिकी नौसेना का जंगी जहाज ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा है, जिसपर चीन ने आपत्ति जताई थी। बता दें कि 2016 में राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के सत्ता में आने के बाद से बीजिंग और ताइपे के बीच संबंध खराब हैं क्योंकि उनकी पार्टी इस विचार को मान्यता देने से इनकार करती है कि ताइवान ‘एक चीन’ का हिस्सा है। इसके बाद से ही चीन ने ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास बढ़ा दिए हैं और द्वीप पर आर्थिक दबाव भी डाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें