फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने आर्थिक मंदी और व्यापार युद्ध के बीच जीडीपी बढ़ाने के लक्ष्य को घटाया

Tue, 05 Mar 2019 01:11 PM IST
अमर शर्मा भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
USA vs China
विज्ञापन
चीन ने इस वर्ष के लिए अपनी जीडीपी बढ़ाने के लक्ष्य को आधिकारिक तौर पर घटाकर 6-6.5 फीसदी कर दिया है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने आर्थिक मंदी के संकेतों और अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के चलते लक्ष्य में कमी का यह फैसला किया है।
विज्ञापन


चीन की संसद 'नेशनल पीपुल्स कांग्रेस' (एनपीसी) के वार्षिक सत्र की शुरुआत में अपने कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने वृद्धि दर के लक्ष्य को कम करने का प्रस्ताव रखा।

व्यापार युद्ध के अलावा अर्थव्यवस्था में लगातार मंदी के कारण भी चीन की वृद्धि दर प्रभावित हुई है। मुख्य रूप से निर्यात पर निर्भर चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पिछले साल 6.6 प्रतिशत पर रही, जो पिछले तीन दशक का न्यूनतम आंकड़ा था।
विज्ञापन


अपनी अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए चीन आनन-फानन में एक नया निवेश कानून पारित करने वाला है। यह मसौदा कानून व्यापार युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य मांगों में से एक मांग के अनुरूप है।

एनपीसी के प्रवक्ता झांग येसुई ने सोमवार को बताया कि मसौदा विदेशी निवेश कानून को आठ मार्च को समीक्षा के लिए एनपीसी के समक्ष रखा जाएगा और इस पर 15 मार्च को मतदान होगा।

मंगलवार को शुरू हुए एनपीसी के उद्घाटन सत्र में क्विंग के संबोधन में दिये गए अहम आंकड़ों के मुताबिक चीन ने उपभोक्ता महंगाई दर को तीन प्रतिशत की दर पर सीमित रखने और शहरी इलाकों में 1.1 करोड़ नयी नौकरियों के सृजन का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें