फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में कोरोना के 61 नए मामले दर्ज, अप्रैल के बाद सामने आए सबसे ज्यादा केस

Mon, 27 Jul 2020 08:58 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीन में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन में सोमवार को कोरोना वायरस के 61 मामले दर्ज किए गए हैं। यह अप्रैल के बाद से सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे चीन के तीन प्रांतों में कोविड-19 की एक ताजा लहर आने की आशंका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सुदूर पश्चिम शिनजियांग क्षेत्र में 57 नए घरेलू मामले पाए गए हैं।

विज्ञापन

उत्तरपूर्वी प्रांत लियाओनिंग में चौदह घरेलू मामले भी दर्ज किए गए हैं। यहां पिछले हफ्ते से ताजा मामले सामने आने शुरू हुए। उत्तर कोरियाई सीमा के पास स्थित प्रांत जिलिन में दो और स्थानीय मामले पाए गए जो मई के बाद से पहले हैं। सोमवार को जिन चार मामलों की पुष्टि हुई है वो मरीज विदेश से आए हैं। 


14 अप्रैल के बाद से चीन में 61 मामले सामने आए हैं। वहीं इससे पहले अप्रैल महीने में 89 मामले दर्ज किए गए थे जिसमें से ज्यादातर विदेश यात्रा करके लौटे थे। चीनी अधिकारियों ने बंदरगाह शहर डालियान में लोगों का सामूहिक परीक्षण करना शुरू कर दिया है। शिनजियांग के उरुमकी में रविवार को बड़े पैमाने पर परीक्षण की दूसरी लहर शुरू की गई ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना: अब दिल्ली मॉडल को देश में लागू करने की तैयारी, कल होगी बैठक

एक स्थानीय प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार शुक्रवार को 3.5 मिलियन की आबादी वाले शहर में 2.3 मिलियन से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया है। चीन में कोरोना के नए मामले ऐसे समय पर सामने आ रहे हैं जब शनिवार को चाइनीज सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। डालियान और उरुमकी दोनों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। अधिकारियों ने वायरस के खिलाफ जंग घोषित कर दी है।
विज्ञापन


वहीं विशेषज्ञ शिनजियांग में सामने आ रहे वायरस संक्रमण के मामलों के स्रोत का पता नहीं लगा पा रहे हैं, जिसने अब तक 178 लोगों को संक्रमित कर दिया है। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रांत के निरीक्षण दौरे के समापन के कुछ ही दिनों बाद जिलिन में ताजा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। क्षेत्र में रविवार को डालियान से लौटने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के बाद चार नए स्पर्शोन्मुख मामले सामने आए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें