फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : जिनपिंग ने भारत से लगी सीमा पर तैनात कमांडर को जनरल रैंक पर पदोन्नत किया

Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बीजिंग

सार

  • राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 58 वर्षीय शु को जनरल रैंक में पदोन्नत किया है, जो चीन की सैन्य सेवा में अधिकारियों के लिए सर्वोच्च रैंक है।
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत से लगी सीमा की देखरेख करने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पश्चिमी थियेटर कमान के कमांडर शु क्यूलिंग को जनरल रैंक में पदोन्नत किया है।

विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी रहने के बीच चीन ने यह कदम उठाया है। शी, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 58 वर्षीय शु को जनरल रैंक में पदोन्नत किया है, जो चीन की सैन्य सेवा में अधिकारियों के लिए सर्वोच्च रैंक है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, जनरल रैंक में दो अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है।

बता दें कि चीन ने भारत सीमा के पास तिब्बत में पहली बुलेट ट्रेन सेवा शुरू की है। चीन ने तिब्बत के सुदूर हिमालयी क्षेत्र में पहली पूरी तरह बिजली से चालित बुलेट ट्रेन का शुक्रवार को परिचालन शुरू किया जो प्रांतीय राजधानी लहासा और नियंगची को जोड़ेगी। नियंगची अरुणाचल प्रदेश के करीब स्थित तिब्बत का सीमाई नगर है।
विज्ञापन


सिचुआन-तिब्बत रेलवे के 435.5 किलोमीटर लंबे लहासा-नियंगची खंड का एक जुलाई को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के शताब्दी समारोहों से पहले उद्घाटन किया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने खबर दी कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में पहले विद्युत चालित रेलवे की शुक्रवार सुबह से शुरुआत हुई जो लहासा से नियंगची तक गई जहां 'फूक्सिंग' बुलेट ट्रेनों का पठारी क्षेत्र में आधिकारिक परिचालन शुरू हुआ।

चीनी राष्ट्रपति ने दिया था परियोजना का काम तेज गति से करने का निर्देश
सिचुआन-तिब्बत रेलवे किंगहाई-तिब्बत रेलवे के बाद तिब्बत में दूसरी रेलवे होगी। यह किंगहाई-तिब्बत पठार के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र से होकर गुजरेगी जो विश्व के भूगर्भीय रूप से सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। 

नवंबर में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को सिचुआन प्रांत को तिब्बत में नियंगची से जोड़ने वाली नई रेलवे परियोजना का काम तेज गति से करने का निर्देश दिया था और कहा था कि नई रेल लाइन सीमा स्थिरता को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें