फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने लॉन्च किया अपना पहला कमर्शियल रॉकेट ‘स्मार्ट ड्रैगन-1’

Sat, 17 Aug 2019 07:24 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
china flag
विज्ञापन
चीन ने शनिवार को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए अपना पहला रॉकेट सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। चीन के सरकारी टेलीविजन चैनल सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सरकारी स्पेस एजेंसी के इस कदम से देश में निजी कंपनियों द्वारा कमर्शियल उपग्रहों के प्रक्षेपण को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 टन वजनी स्मार्ट ड्रैगन-1 रॉकेट ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी निर्धारित कक्षा में पहुंचाया। यह लॉन्चिंग जियोकॉन गांसू नामक जगह से की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर इसे लॉन्च किया गया। तीनों उपग्रह निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गए हैं।

गौरतलब है कि स्मार्ट ड्रैगन-1 वाहन रॉकेट चीनी अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक ग्रुप के अधीनस्थ लॉन्ग मार्च रॉकेट कंपनी द्वारा निर्मित रॉकेट है। यह इस कंपनी द्वारा बनाया गया पहला वाणिज्य रॉकेट भी है। इसकी कुल लंबाई 19.5 मीटर और व्यास 1.2 मीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें