फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: कनाडाई नागरिक के खिलाफ जासूसी मामले की सुनवाई हुई पूरी

Sat, 20 Mar 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
चीन-कनाडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीन ने कनाडा के उन दो नागरिकों में से एक माइकल स्पावोर के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई शुक्रवार को पूरी कर ली। लेकिन अभी उन पर कोई फैसला नहीं आया है। बता दें कि दो साल पहले कनाडा में चीन की दूरसंचार कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी के बदले में इन दो कनाडाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


कनाडा ने कहा है कि चीन ने उसकी गोपनीय जानकारी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किए कनाडाई नागरिक स्पावोर के खिलाफ चल रहे मामले में उसके राजनियक अधिकारियों को सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है।

चीन में स्थित कनाडा के उच्चायोग के मिशन उप प्रमुख जिम निकेल ने कहा कि स्पावोर के वकील निकेल ने उन्हें अपने क्लाइंट की निजता की रक्षा के नियमों का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। देनदोंग की एक अदालत ने कहा कि उसने स्पावोर के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई की है और कानून के हिसाब से तय तिथि पर वह फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें