फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: पूर्व विदेश मंत्री क्विन गैंग का अब तक कुछ पता नहीं! विशेषज्ञों ने सेहत को वजह मानने से किया इनकार

Tue, 01 Aug 2023 10:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन में चीन मामलों के जानकार इयान जॉनसन का कहना है कि इस तरह लोगों का गायब हो जाना चीन में आम है। कई बार इसमें महीने और सालों तक लग सकते हैं। क्विन गैंग के स्वास्थ्य कारणों से ना दिखने के दावों को जॉनसन ने सिरे से खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
चीन के पूर्व विदेश मंत्री क्विन गैंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के पूर्व विदेश मंत्री क्विन गैंग बीते कई दिनों से लापता हैं और अभी भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। बीते दिनों ही क्विन गांग को चीन के विदेश मंत्री पद से हटा दिया गया था लेकिन हैरानी की बात ये है कि विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से भी क्विन गैंग से संबंधित सभी रिकॉर्ड और जानकारी हटा ली गई है। 
विज्ञापन


क्विन गैंग एक महीने से भी ज्यादा समय से नहीं दिख रहे
क्विन गैंग को बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से नहीं देखा गया है। करीब हफ्ते भर पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया था कि खराब स्वास्थ्य की वजह से क्विन गैंग सार्वजनिक तौर पर नहीं दिख रहे हैं। हालांकि क्विन गैंग को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन में चीन मामलों के जानकार इयान जॉनसन का कहना है कि इस तरह लोगों का गायब हो जाना चीन में आम है। कई बार इसमें महीने और सालों तक लग सकते हैं। क्विन गैंग के स्वास्थ्य कारणों से ना दिखने के दावों को जॉनसन ने सिरे से खारिज कर दिया। 

ये भी पढ़ें- चीन: डोक्सुरी तूफान से आठ लाख लोग प्रभावित, 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में यह आम
क्विन गैंग को दिसंबर 2022 में चीन का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था। पांच साल के लिए उनकी नियुक्ति हुई थी लेकिन वह अपने पद पर एक साल भी पूरा नहीं कर पाए और बीते दिनों ही उन्हें पद से हटाकर पूर्व विदेश मंत्री वांग यी को फिर से विदेश मंत्री बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में इस तरह अधिकारियों का गायब होना आम बात है। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई अहम अधिकारी और नेता सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए थे। इनमें पूर्व चीफ प्रोटोकॉल अफसर झांग कुनशेंग, उद्योग मंत्री जियाओ याकिंग आदि का नाम शामिल है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें