फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारत के इस करीबी देश में बढ़ रहा आतंकी संगठनों का खतरा! अमेरिका ने IS-अलकायदा समर्थकों पर लगाए प्रतिबंध

Tue, 01 Aug 2023 10:36 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका ने मालदीव में आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों को वित्तीय सहायता देने के लिए 20 व्यक्तियों और 29 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने मालदीव में आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों की मदद करने वाले समर्थकों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने मालदीव में आतंकी संगठनों को वित्तीय सहायता देने के लिए 20 व्यक्तियों और 29 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत और मालदीव के आपस में काफी गहरे संबंध हैं।

विज्ञापन


अमेरिका जारी रखेगा कार्रवाई
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को कहा कि जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें कई तो पत्रकारों और स्थानीय अधिकारियों पर हमलों की योजना बनाने में शामिल थे। आगे उन्होंने कहा कि अमेरिका मालदीव में आतंकवादी हमलों के लिए वित्तीय और अन्य सहायता को रोकना और बाधित करना जारी रखेगा।

ISIS के लिए भर्ती करने वाले पर भी लगाया प्रतिबंध
अमेरिका के ट्रेजरी और राज्य विभागों ने मालदीव में 18 आईएसआईएस और आईएसआईएस-खुरासान (आईएसआईएस-के) के सूत्रधार और दो अल-कायदा के गुर्गों के साथ-साथ 29 संबद्ध कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधित व्यक्तियों में मोहम्मद अमीन का नाम भी जोड़ा गया है जिस पर आईएसआईएस-के के लिए भर्ती करने का आरोप है। माना जाता है यह आईएसआईएस के प्रमुख भर्तीकर्ताओं में शामिल है। मोहम्मद अमीन को अमेरिका ने 2019 में आतंकी घोषित किया था।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वाले इन नेटवर्क का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही इनसे उत्पन्न खतरों का मुकाबला का काम रहेगा। अमेरिका का उद्देश्य है कि आतंकी संगठनों को हमलों को अंजाम देने के लिए धन और संसाधनों से वंचित किया जाए।

नए प्रतिबंधों में मालदीव स्थित एक गिरोह में भाग लेने वाले लोगों का भी नाम शामिल है जो आईएसआईएस की गतिविधियों को वित्तपोषित करने और संभावित सदस्यों को संघर्ष वाले क्षेत्रों में भेजने के लिए तैयार करने में मदद करता था।

अमेरिका आतंकवादी समर्थन नेटवर्कों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध
आतंकवाद और वित्तीय खुफिया विभाग के अवर सचिव ब्रायन नेल्सन ने कहा कि अमेरिका इन आतंकवादी समर्थन नेटवर्कों को वित्त पोषण और संसाधनों से वंचित करने और स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें