फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीनी अधिकारियों ने 35 लोगों को कार से कुचलने के आरोपी को दी फांसी, कोर्ट ने सुनाई थी मौत की सजा

Mon, 20 Jan 2025 03:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

पिछले साल जुलाई में मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा में एक वाहन ने पैदल चलने वाले लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल भी हुए। 
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी अधिकारियों ने 62 वर्षीय व्यक्ति को फांसी दे दी। पिछले साल एक स्टेडियम के बाहर व्यायाम कर रहे लोगों पर व्यक्ति ने अपनी कार चढ़ा दी थी, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 लोग घायल हुए थे। आरोपी फैन वेइकेउ तलाक के बाद संपत्ति बंटवारे से खुश नहीं था। कोर्ट द्वारा मौत की सजा सुनाने के एक महीने से भी कम समय में उसे फांसी दे दी गई। चीनी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि झुहाई इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने कानून के अनुसार खतरनाक तरीकों से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के अपराध के लिए फैन पर सार्वजनिक मुकदमा चलाया।
विज्ञापन


अदालत ने उसके मकसद को घृणित और उसके तरीके को क्रूर बताया। चीन में पिछले कुछ समय से सार्वजनिक हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। सुरक्षा अधिकारी इन घटनाओं के लिए असंतुष्ट तत्वों को दोषी ठहराते हैं। पिछले साल जुलाई में मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा में एक वाहन ने पैदल चलने वाले लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल भी हुए।

इससे पहले पिछले साल सितंबर में चीन के पूर्वी प्रांत में एक बस ने छात्रों के एक समूह को कुचल दिया। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 13 घायल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र और अभिभावक सुबह 7 बजे के बाद ताइआन शहर के एक स्कूल के गेट पर इंतजार कर रहे थे, तभी बस ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें