फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने तैयार किए इंसानी दिमाग वाले बंदर, चीन का दावा

Fri, 12 Apr 2019 12:05 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चीन के वैज्ञानिकों ने इंसानी दिमाग वाले बंदर तैयार किए हैं। चीन के वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा किया है। इस दावे में कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने 11 बंदरों में एमसीपीएच-1 जीन प्रत्यारोपित कर इन्हें तैयार किया है। मानव मस्तिष्क के विकास में यह जीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

विज्ञापन


प्रयोग के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि इंसानों की तरह ही इन बंदरों के दिमाग को विकसित होने में ज्यादा समय लगा है। अगर ये दावा सच है तो चीन ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इन बंदरों का दिमाग इंसान की तरह ही बताया जा रहा है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि शॉर्ट टर्म मेमारी के टेस्ट में भी इन बंदरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, जंगली बंदरों की तुलना में इन बंदरों ने किसी बात पर प्रतिक्रिया देने में भी काफी तेजी दिखाई। हालांकि इनके दिमाग का आकार नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें