फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन की नई चाल: अब कब्जे वाले तिब्बत का बदला नाम, चीनी मीडिया में खूब किया जा रहा इस्तेमाल; जानें पूरा मामला

Sun, 10 Dec 2023 10:27 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन अक्सर विवाद के कारण सुर्खियों में बना रहता है। चीन अपनी ड्रैगन चाल के चलते एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। मामला चीन द्वारा कब्जाए तिब्बत का नाम बदलने का है। जानिए चीन ने तिब्बत का नाम बदलकर क्या रखा। पढ़िए यहां...
विज्ञापन
चीन का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का पड़ोसी देश चीन अपनी ड्रैगन चाल से बाज नहीं आ रहा है। चीन अक्सर अपने पड़ोसी देशों के साथ विवादों के कारण सुर्खियों में रहता है। चाहे दक्षिण चीन सागर को लेकर उठे विवाद हो या फिर देश के नए नक्शों को जारी कर सरहदों को बदलते की साजिश हो। कुछ इसी तरह से चीन ने एक ओर चाल चली है। चीन ने कब्जा किए गए तिब्बत का ही नाम बदल डाला। मीडिया हवाले से सामने आई इस खबर ने दावा किया गया कि चीन ने तिब्बत का नाम बदलकर झिजैंग रख दिया है। 
विज्ञापन


तिब्बत नाम बदलकर चीन ने किया झिजैंग
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले के खबरे सामने आने के बाद से ही चीन की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जमकर आलोचना हो रही है। जहां एक तरफ विरोधी राष्ट्र चीन को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ, मित्र राष्ट्र इसे चीन का अंदरूनी मामला बता रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि तिब्बत के नाम बदलने को लेकर चीन ने एक श्वेत पत्र जारी किया है। जिसमें 2012 में शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के बाद तिब्बत लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र है। जिसमें उन्होंने तिब्बत के विकास कार्यों की बात कही थी। इसका शीर्षक 'नए वक्त में झिजैंग में शासन को लेकर सीपीसी की नीतियां: अप्रोच और अचीवमेंट्स' है।

नाम बदलकर इतिहास बदलने की साजिश
चीन अक्सर विवादों को खड़ा कर सुर्खियों में बना रहता है। कब्जाए तिब्बत का नाम बदलने की चाल के जरिए चीन इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। यह पहली बार है कि चीन द्वारा तिब्बत को झिजैंग नाम से संबोधित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया कि चीन का यह कदम कही न कही उन राष्ट्रों को आंख दिखाना है, जो लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन की आलोचना करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन का यह कदम एक विशेष रणनीति के तहत किया गया है। गौरतलब है कि चीन ने पहले कहा था कि तिब्बत नाम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर भ्रम पैदा करता है। अक्तूबर माह में चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा अंग्रेजी में तिब्बत के लिए झिजैंग शब्द का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई बार चीनी समाचार एजेंसी द्वारा भी तिब्बत के लिए झिजैंग शब्द का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ध्यातव्य है कि यह पहली बार नहीं है कि चीन ने भारत से सटे सीमा क्षेत्र को लेकर चालाकी दिखाई है। चीन भारत के क्षेत्रों को भी नक्शा जारी कर चीन में दर्शाता आया है। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को नक्शा जारी कर अपना बताने की कोशिश करता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें