चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अमेरिकी सीनेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। शी ने कहा, दोनों देशों के साझा हित उनके मतभेदों से कहीं अधिक हैं। चीन और अमेरिका की सफलता एक-दूसरे के लिए चुनौती के बजाय एक महत्वपूर्ण अवसर है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अमेरिकी सीनेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा और टकराव समय के अनुरुप नहीं है। यह किसी समस्याओं को ठीक नहीं कर सकता है। शी ने शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से कहा, दोनों देशों के साझा हित उनके मतभेदों से कहीं अधिक हैं। चीन और अमेरिका की सफलता एक-दूसरे के लिए चुनौती के बजाय एक महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि थ्यूसीडाइड्स टैप अपरिहार्य नहीं है। थ्यूसीडाइड्स ट्रैप एक ऐसी उभरती हुई शक्ति का वर्णन करने वाला शब्द है जो मौजूदा महान शक्ति को विस्थापित करने की धमकी दे रही है। इससे दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान नहीं हो सकता है।
हालांकि, बैठक में शनिवार को इस्राइल पर हमास आतंकवादियों के क्रूर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर चर्चा हावी रही। इस दौरान अमेरिकी सीनेटर शूमर ने कहा कि मैं आपसे और चीन के नागरिकों से इस्राइल के लोगों के साथ खड़े होने और क्रूर हमलों की निंदा करने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन
चीन ने हमास-इस्राइल युद्ध पर चताई चिंता
चीन ने रविवार को हमास का नाम लिए बिना इजराइल और फलिस्तीन से संयम बरतने और दुश्मनी तुरंत खत्म करने को कहा है। जिसमें दोनों पक्षों के तकरीबन 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं। सोमवार को बीजिंग ने कहा कि वह उन रिपोर्टों की भी जांच कर रहा है कि एक पार्टी में भाग लेने वाले उसके नागरिकों में से एक को हमास के आतंकवादियों ने बंधक बना लिया है।
शी जिनपिंग और बाइडन की हो सकती है मुलाकात
तीन डेमोक्रेट और तीन रिपब्लिकन वाले अमेरिकी सीनेटरों का प्रतिनिधिमंडल 2019 के बाद से यह अमेरिकी सांसदों की पहली यात्रा है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी सांसदों ने चीन से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों में मतभेदों को दूर करने के लिए कहा है। राष्ट्रपति बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि वह संभावित रूप से सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी से मुलाकात कर सकते हैं।