फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: न्यूजीलैंड की खुफिया रिपोर्ट में लगे जासूसी के आरोप पर चीन का भड़का गुस्सा, दावों को बताया निराधार

Thu, 05 Sep 2024 09:31 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिलिंगटन

सार

न्यूजीलैंड की सुरक्षा खुफिया सेवा ने इस सप्ताह वार्षिक खतरा रिपोर्ट जारी की। इसमें चीन की आलोचना करते हुए कहा गया कि विदेशी हस्तक्षेप की चल रही कोशिश जटिल और भ्रामक है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने गुरुवार को न्यूजीलैंड की सुरक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा जारी रिपोर्ट में जासूसी के दावे को निराधार बताया। उसने जोर देकर कहा कि इससे न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। दरअसल, देश की जासूसी सेवा ने बीजिंग समर्थित समूहों को जटिल खुफिया चिंता के रूप में चिन्हित किया है।
विज्ञापन


विदेशी हस्तक्षेप की चल रही कोशिश जटिल और भ्रामक
न्यूजीलैंड की सुरक्षा खुफिया सेवा ने इस सप्ताह वार्षिक खतरा रिपोर्ट जारी की। इसमें चीन की आलोचना करते हुए कहा गया कि विदेशी हस्तक्षेप की चल रही कोशिश जटिल और भ्रामक है। इस पर न्यूजीलैंड में स्थित चीनी दूतावास ने गुरुवार को पलटवार किया। उसने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया तथा कल्पना और मनगंढ़त आरोप बताए।

 चीन की सफाई- दोनों देशों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं
चीनी दूतावास ने कहा कि दोनों देशों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। साथ ही चीन न्यूजीलैंड के लिए कोई खतरा नहीं हैं। गौरतलब है, बीजिंग पर स्थानीय समूहों में घुसपैठ करने और सत्तारूढ़ पार्टी के विचारों को अपनाने का आरोप लगा है। उदाहरण के तौर पर एक चीनी भाषा के सामुदायिक समाचार आउटलेट पर सरकारी बातों को दोहराने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


चीनी प्रवासियों और छात्रों को बदनाम करने की कोशिश
चीनी दूतावास ने कहा, 'रिपोर्ट में चीनी प्रवासियों और छात्रों को बदनाम करने के लिए की गई साफ कोशिश, विवाद पैदा करने, भय पैदा करने और विभाजन को बढ़ावा देने के अलावा और कुछ नहीं हैं। यह चीनी समुदाय के प्रति बेहद गैर जिम्मेदाराना, लापरवाह और अनुचित है।' 

अमेरिका पर लगाया आरोप
चीन के दूतावास ने सुझाव दिया कि बाहरी ताकतें- संभवतः संयुक्त राज्य अमेरिका- व्यापारिक भागीदारों के बीच संबंधों को कमजोर करने के लिए हस्तक्षेप कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें