चीन के वुहान शहर में घर में कैद 26 वर्षीय एक शख्स के वजन में अचानक 100 किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती तादाद और अस्पतालों में भारी भीड़ को देखते हुए इस व्यक्ति ने अपना इलाज करवाने में भी देरी की। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अचानक ज्यादा वजन होने के कारण 280 किलोग्राम के झोउ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि झोउ इस समय वुहान शहर के सबसे अधिक वजन वाला व्यक्ति माना गया है।