फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की एक और चाल: अरुणाचल के पास बनाई 67 किमी लंबी सड़क

Fri, 21 May 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

  • ब्रह्मपुत्र घाटी में 2,114 मीटर की सुरंग से होकर गुजरती है यह सड़क
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी घाटी में रणनीतिक रूप से अहम एक सड़क बना ली है। यह सड़क 67.22 किमी लंबी है और चीन के नदी पर बनाए जाने वाले विशाल बांध की योजना का अहम हिस्सा है। 6,009 किमी गहरी घाटी में बनाया गया यह हाइवे 2,114 मीटर लंबी सुरंग से गुजरता है।

विज्ञापन


यह हाइवे दुनिया की सबसे गहरे दर्रे यारलुंग जांग्बो ग्रैंड दर्रे से गुजरता है और संभवत: यह बाइबंग काउंटी में जाकर खत्म होता है, जो कि अरुणाचल प्रदेश के बिशिंग गांव की सीमा के पास है। बिशिंग गांव अरुणाचल प्रदेश के गेलिंग सर्कल में आता है, जो भारत-चीन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा मैकमोहन को छूती है।

इस हाइवे के शुरू होने से अब तिब्बत के शहरी इलाके निंगची और सीमा से सटे गांव के बीच का सफर घटकर महज आठ घंटे का रह जाएगा। तिब्बत की यारलुंग जांग्बो नदी ही भारत में बहकर आने पर अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र नदी बनती है। यहां से यह नदी बांग्लादेश जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें