फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: अशांत शिनजियांग प्रांत में नया सैन्य कमांडर नियुक्त, वांग हैजियांग तिब्बत में थे पहले तैनात

Fri, 06 Aug 2021 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी बीजिंग के लिए चिंता का सबब है और उसे सीमा पर इस्लामी चरमपंथियों के फिर से सिर उठाने का डर है। ऐसे में चीन ने तेजतर्रार सैन्य अधिकारी को शिनजियांग प्रांत में नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने अशांत शिनजियांग प्रांत में नए सैन्य कमांडर को नियुक्ति किया है। मुस्लिम बहुल यह प्रदेश पिछले कई सालों से अशांत है। चीन ने आतंकवाद और चरमपंथ पर लगाम लगाने का हवाला देते हुए 10 लाख से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को यहां पर कैद कर रखा है। शिनजियांग का बॉर्डर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से लगता है। लेफ्टिनेंट जनरल वांग हैजियांग उत्तर पश्चिम क्षेत्र में व्यापक सैन्य मौजूदगी की निगरानी करेंगे जिसकी सीमा पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कई अस्थिर मध्य एशियाई देशों से लगती है। अफगानिस्तान से अमेरिका अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है।
विज्ञापन


शिनजियांग की कम्युनिस्ट पार्टी के कट्टरपंथी प्रमुख चेन छुआंगुओ की तरह वांग पहले तिब्बत में तैनात रहे, जहां बड़ी संख्या में सैनिक सरकार विरोधी भावनाओं को दबाने के लिए और भारत के साथ विवादित सीमा की रक्षा करने के लिए मौजूद रहते हैं, जहां दोनों देशों के बीच पिछले साल हिंसक झड़प हुई थी।

सरकारी मीडिया की खबरों के अनुसार, वांग 1980 की शुरुआत में वियतनाम के साथ सीमा युद्ध में भी शामिल रहे और वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एलीट इकाई में भी सेवा दे चुके हैं। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी बीजिंग के लिए चिंता का सबब है और उसे सीमा पर इस्लामी चरमपंथियों के फिर से सिर उठाने का डर है।
विज्ञापन


तालिबान से घबराया ड्रैगन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने गत हफ्ते तालिबान से एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की थी। तालिबान ने अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा जमा लिया है और प्रमुख शहरों के लिए उसकी लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें