चीन ने कनाडा से हुवावे कंपनी की अधिकारी मेंग वानझोउ (46) को हिरसात से छोड़ने को कहा है। वानझोउ टेलिकॉम कंपनी हुवावे के संस्थापक की बेटी और मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। इसी बात के विरोध में शनिवार को चीन ने कनाडा के राजदूत जॉन मैककुलम को भी तलब किया है। इस बात की जानकारी चीन की स्थानीय मीडिया ने दी है।
बता दें अमेरिका के प्रत्यर्पण अनुरोध पर मेेंग को 1 दिसंबर को कनाडा में हिरासत में लिया गया। उनपर आरोप है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के नियमों को तोड़कर उन्होंने ईरान के साथ व्यापार किया है। उन्होंन हुवावे की सब्सिडिअरी स्काइकॉम का ईरान में बिजनस शुरू किया है। माना जाता है कि हुवावे के संस्थापक चीन की कम्युनिस्ट सरकार के करीबी हैं।
ईरान के साथ अमेरिका के काफी समय से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। जिसके कारण उसने उसपर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं चीन के साथ भी अमेरिका का व्यापार युद्ध चल रहा है जो जी 20 की वार्ता के बाद से 90 दिनों के लिए थमा है। अमेरिका का लंबे समय से मानना है कि हुवावे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इससे पहले भी अमेरिका हुवावे को कई बार आगाह कर चुका है कि वह इन प्रतिबंधों की अवहेलना न करे।
जिनपिंग के करीबी माने जाते हैं रेन जेंगफेई
हुवावे कंपनी के संस्थापक रेन जेंगफेई हैं। वह चीन की पार्टी पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। उनकी कंपनी का चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ करीबी संबंध माना जाता है। माना जा रहा है कि अभी दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध पर जो सहमति बनी है उसपर इस गिरफ्तारी का गहरा असर पड़ सकता है।