फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने भी दी एक खुराक वाले कोरोना टीके को मंजूरी, जॉनसन एंड जॉनसन को चुनौती देने का प्रयास

Sun, 28 Feb 2021 07:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग 
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine China - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
विज्ञापन

अमेरिका की तरह चीन ने भी कोविड-19 की मात्र एक खुराक वाले टीके को सशर्त मंजूरी दे दी है। चीन के इस टीके को जॉनसन एंड जॉनसन के टीके का प्रतिद्वंद्वी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि अमेरिकी औषधि नियामक ने शनिवार को जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के कोविड-19 से बचाव के लिए एक खुराक वाले टीके को मंजूरी दी है। इसके बाद चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को खबर दी कि शुक्रवार को चीन के पहले ‘एड5-एन कोवि’ टीके को शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन


एकल खुराक वाला पहला टीका होने का दावा
खबर के मुताबिक पिछले साल 16 मार्च को इस टीके के पहले चरण का परीक्षण शुरू किया गया था और इस तरह यह दुनिया में कोविड-19 का ऐसा पहला टीका था, जिसका क्लीनिकल परीक्षण किया गया था। खबर में सरकारी प्रसारणकर्ता चाइना सेंट्रल टेलीविजन के शुक्रवार के समाचार का हवाला देते हुए बताया गया है कि यह कोविड-19 की एक खुराक वाला पहला टीका है, जिसे चीन में सशर्त मंजूरी दी गई है।
छह माह रहेगा असर
खबर के अनुसार इस टीके की प्रभाव क्षमता कम से कम छह महीने तक रह सकती है और यदि छह महीने बाद दूसरी खुराक ली जाए, तो प्रतिरोधक क्षमता 10 से 20 गुणा तक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें