फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासायनिक हथियारों के निगरानी संस्थान ने 19 मुद्दों पर सीरिया की आलोचना की

Sat, 12 Dec 2020 07:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद
विज्ञापन

वैश्विक रासायनिक हथियार निगरानी संस्था ने रासायनिक शस्त्र उत्पादन इकाई के बारे में नहीं बताने तथा अन्य 18 मुद्दों पर जवाब नहीं देने पर सीरिया की आलोचना की है। वहीं रूस ने निगरानी संस्था पर अपने करीबी सहयोगी सीरिया के खिलाफ राजनीतिक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सीरिया के रासायनिक हथियारों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक में शुक्रवार को विवाद सामने आया, जहां ‘रासायनिक शस्त्र रोकथाम संगठन’ (ओपीसीडब्ल्यू) के महासचिव फर्नांडो अरियास ने मई के बाद से पहली बार सदस्यों को संबोधित किया। साथ ही बैठक में संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया की ओर से सवालों की बौछार की गई।

अरियास ने कहा कि सीरिया ने 2013 में रासायनिक शस्त्र समझौते की सदस्यता ली थी और सात साल बाद भी उसके प्रारंभिक रासायनिक घोषणापत्र में अनसुलझे अंतराल, विसंगतियां और असमानताएं हैं।  इसे अब भी पूरी तरह ठीक और संपूर्ण नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


अरियास ने डिजिटल बैठक में कहा कि 19 मुद्दों में से एक रासायनिक हथियार उत्पादन इकाई से संबंधित है, जो राष्ट्रपति बशर असद की सरकार के मुताबिक,  कभी हथियारों के उत्पादन के काम नहीं आई, लेकिन ओपीसीडब्ल्यू द्वारा जुटाई गई सामग्री और नमूनों में संकेत मिलता है कि रासायनिक युद्ध नर्व एजेंट का उत्पादन या शस्त्रीकरण हुआ है। 

रूस के नेबेंजिया ने ओपीसीडब्ल्यू पर उन पश्चिमी देशों का साथ देने का आरोप लगाया जिन्होंने विपक्षी समूहों की मदद से असद सरकार को अस्थिर करने के असफल प्रयास किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें