फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spain: स्पेन के सेविले के पास केमिकल प्लांट में धमाका, अलर्ट जारी; लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी

Thu, 15 May 2025 03:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना

सार

स्पेन के सेविले शहर से 16 किलोमीटर दूर अल्काला डी गुआडाइरा नामक जगह पर बुधवार दोपहर प्लेनसुर नामक कंपनी के परिसर में धमाका हो गया। यह एक केमिकल प्लांट है। प्लांट में आग लगने के बाद आसपास के 25,000 लोगों को स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। उन्हें घरों में रहने और मास्क पहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
स्पेन फ्लैग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के शहर सेविले के पास बुधवार को एक केमिकल प्लांट में धमाका हो गया। प्लांट में धमाके के बाद हवा में घने काले धुएं का एक बड़ा गुबार फैल गया। अंडालूसिया के क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, प्लांट में धमाके के चलते दो लोग घायल हो गए। एक कर्मचारी को हल्की जलन हुई और एक दमकल कर्मी को चक्कर आने की शिकायत हुई। धमाके के बाद अधिकारियों ने आसपास के लोगों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, सेविले शहर से 16 किलोमीटर दूर अल्काला डी गुआडाइरा नामक जगह पर धमाका दोपहर के समय हुआ। यह प्लांट एक औद्योगिक इलाके में है। आपातकालीन सेवाओं ने प्लांट के सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया है। साथ ही प्लांट के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लगभग 25,000 लोगों के मोबाइल पर स्वास्थ्य अलर्ट भेजा गया है, जिसमें लोगों को मास्क पहनने और घरों की खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि प्लांट में कौन से रसायन शामिल थे। 

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: टीआरएफ के खिलाफ UNSC में प्रस्ताव पेश करेगा भारत, आतंकी संगठन घोषित करने की होगी मांग
विज्ञापन


प्लेनसुर कंपनी के परिसर में हुआ धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका प्लेनसुर नामक कंपनी के परिसर में हुआ, जो केमिकल उत्पादों की पैकेजिंग और वितरण का काम करती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, औद्योगिक प्लांट लगभग 11,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें एक बड़ा गोदाम भी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: भारत के हमलों में घायल होने वाले दो और पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, पहले किया था 11 के मरने का दावा

इससे पहले उत्तरी-पूर्वी स्पेन में केमिकल फैक्ट्री में लगी थी आग
हाल के दिनों में स्पेन में किसी केमिकल प्लांट में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, शनिवार को उत्तर-पूर्वी स्पेन में एक और केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी, जिसके चलते आपातकालीन सेवाओं को 150,000 लोगों को स्वास्थ्य अलर्ट जारी करना पड़ा। इस दौरान फैक्ट्री के आसपास के पांच शहरों के लोगों को घरों में रहने की चेतावनी जारी की गई थी। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें