भारत चांद पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को इतिहास रचने के करीब पहुंचकर चूक गया। 13 मिनट 48 सेकेड तक सबकुछ इसरो वैज्ञानिकों के अनुसार रहा लेकिन आखिर के डेढ़ मिनट में इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। हालांकि इस मिशन को विफल नहीं कहा जा सकता क्योंकि हमारा ऑर्बिटर अब भी चांद के चक्कर काट रहा है।
यदि लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर जाता तो हम ऐसा करने वाले पहले देश बन जाते। भारत के इस महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 पर केवल देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की भी नजरें थीं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि विदेशी मीडिया ने भारत के इस मिशन को लेकर क्या कहा है।
चंद्रमा की धरती पर उतरते समय भारत का अपने लैंडर से संपर्क टूटा
शनिवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास रोबोट अंतरिक्ष यान को उतारने का भारत का प्रयास विफल होता दिखाई दे रहा है।
(न्यूयॉर्क टाइम्स)
चंद्रयान-2: भारत का दूसरा चंद्र मिशन असफल हो सकता है क्योंकि वैज्ञानिकों का लैंडर से संपर्क टूट गया
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का शुक्रवार की रात अपने चंद्रयान-2 मिशन के साथ संपर्क टूट गया। इससे चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास मानव रहित लैंडर को उतारने की देश की महत्वाकांक्षी योजना को झटका लगा है।
(द टेलीग्राफ)
भारत का चंद्रमा पर उतरने का पहला प्रयास विफल हो सकता है
चंद्रमा पर उतरने का भारत का पहला प्रयास शनिवार तड़के गड़बड़ हो गया जब देश की अंतरिक्ष एजेंसी का लैंडर से संपर्क टूट गया। ऐसा दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के अपेक्षित समय से चंद मिनट पहले हुआ।
(वाशिंगटन पोस्ट)
चांद पर लैंड करने के प्रयास में भारत का विक्रम से संपर्क टूटा
भारत ने शुक्रवार को चंद्रमा पर उतरने की अपनी महत्वकांक्षी कोशिश के अंतिम क्षणों के दौरान मानव रहित विक्रम से संपर्क खो दिया।
(फॉक्स न्यूज)
भारत का चांद पर उतरने वाला पहला लैंडर सतह पर उतरने से ठीक पहले खामोश हो गया
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट और नियंत्रित लैंडिंग करने के भारतीय अंतरिक्ष यान का अभूतपूर्व प्रयास खामोश हो गया। सतह पर उतरने से चंद मिनट पहले रोबोटिक लैंडर विक्रम जोकि चंद्रयान-2 मिशन का हिस्सा था उससे कंट्रोल रूम का संपर्क टूट गया।
(नेशनल जियॉग्राफिक)
आखिरी क्षणों में भारत के चंद्रयान मिशन के लैंडर का संपर्क टूटा
चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर मानव रहित रोबोट को उतारने का भारत का प्रयास उस समय गड़बड़ हो गया जब लैंडिंग व्हीकल के साथ सतह पर उतरने के चंद मिनट पहले संपर्क टूट गया।
(द गार्जियन)
भारत का चंद्रमा मिशन के अंतरिक्ष यान से संपर्क टूटा
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने लैंडर के साथ उस समय संपर्क खो दिया जब वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला था। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है या लैंड हुआ है।
(स्काई न्यूज)
लैंडर लापता या नहीं, भारत का चंद्रयान-2 मिशन नहीं हुआ है खत्म
ऐसा लगता है कि भारत आज चांद की सतह पर एक रोबोट की सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला वाला चौथा देश नहीं बन पाया।
(क्वार्ट्ज)
भारत का चंद्र पर मिशन पर भेजे गए अंतरिक्ष यान से संपर्क टूटा
भारत का उस अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया है जिसे शनिवार को चंद्रमा पर उतारने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी इसरो के अध्यक्ष ने दी। यह देश की महत्वकांक्षी योजना के लिए झटका है। इसके जरिए वह दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने वाला था।
(रॉयटर)
चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले ही भारत का लैंडर से संपर्क टूटा
भारत चांद पर लैंडर उतारने के अपने प्रयास में विफल हो सकता है। चांद पर उतरने से चंद मिनट पहले ही उसका उससे संपर्क टूट गया।
(वॉल स्ट्रीट जर्नल)
चांद छूने की अपनी अंतिम कोशिश में भारत का लैंडर से संपर्क टूटा
भारत की अतंरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को कहा कि उसका विक्रम लूनर लैंडर से उस समय संपर्क टूट गया जब वह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला था। यहां उतरकर रोवर पानी की खोज करता
(एसोसिएटिड प्रेस)