Chad: राष्ट्रपति महामत डेबी इटनो ने सोमवार सुबह सैन्य बेस का दौरा किया और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की। चाड लंबे समय से अपने पश्चिम में नाइजीरिया की सीमा के पास विद्रोह से जूझ रहा है।
चाड के पश्चिम में एक सैन्य अड्डे पर रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसमें कम से कम चालीस सैनिक मारे गए। देश के राष्ट्रपति ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति महामत डेबी इटनो ने सोमवार सुबह सैन्य बेस का दौरा किया और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की। चाड लंबे समय से अपने पश्चिम में नाइजीरिया की सीमा के पास विद्रोह से जूझ रहा है। इसके पहले जून में राजधानी एन'जामेना में एक सैन्य गोला-बारूद डिपो में विस्फोट के बाद आग लगने से 9 लोग मारे गए थे और 40 से अधिक घायल हो गए थे।
इस साल मार्च में हुए एक हमले में सरकार ने अतिवादी इस्लामी संगठन बोको हराम को दोषी ठहराया था, जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई थी। चाड की सेना ने 2020 में चरमपंथी समूह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू किया था। कुछ सालों की शांति के बाद चाड में हिंसा की आशंका फिर से पैदा हो गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र में एक दशक से विद्रोही गतिविधियां कर रहा है बोको हराम
चाड में पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ बोको हराम ने एक दशक से भी अधिक समय पहले विद्रोह शुरू किया था। यह संगठन नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में इस्लामी कानून स्थापित करना चाहता है। अब तक इस संगठन की गतिविधियां कैमरून, नाइजर और चाड समेत पश्चिम अफ्रीका तक फैल गई हैं।