फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBC: ऑन एयर होते ही एंकर ने किया अभद्र इशारा; वायरल हुआ वीडियो तो सामने आई सफाई

Thu, 07 Dec 2023 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,लंदन

सार

मोशिरी ने गुरुवार को अपना वीडियो जारी कर कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह कैमरे के पीछे अपने समूह के लोगों के साथ सिर्फ मजाक कर रही थी, तभी कैमरा ऑन एयर हो गया। 
विज्ञापन
मरियम मोशिरी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी के लिए भी एकंरिंग करना एक चुनौती भरा काम होता है। खास तौर पर तब जब वे लाइव होते हैं। उस वक्त उन्हें एक-एक शब्द और अपनी बॉड़ी लैंग्वेज का ध्यान रखना होता है, लेकिन कभी-कभी उनसे भी गलती हो जाती है। यूके के एक टेलीविजन एंकर का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। दरअसल, बीबीसी होस्ट मरियम मोशिरी का एक वीडियो सामने आया है इसमें उन्हें कैमरे पर लाइव आकर 'अनुचित इशारा' करते हुए देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। जब वे दोपहर के समय समाचार पढ़ने जा रही थीं तभी जैसे ही कैमरा ऑन-एयर हुआ उन्होंने कैमरे के सामने अभद्र इशारा किया। हालांकि मोशिरी को जैसे ही यह एहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और समाचार पढ़ना शुरू किया। हालांकि बाद में वीडियो वायरल होने पर उन्होंने इस पर सफाई भी दी।

 मोशिरी ने गुरुवार को अपना वीडियो जारी कर कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह कैमरे के पीछे अपने समूह के लोगों के साथ सिर्फ मजाक कर रही थी, तभी कैमरा ऑन एयर हो गया। उन्होंने कहा कि सभी को नमस्कार, कल समय समाप्त होने से ठीक पहले मैं गैलरी में टीम के साथ कुछ मजाक कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैं उल्टी गिनती करने का नाटक कर रही थी क्योंकि निर्देशक मुझे 10-0 से गिनवा रहे थे। इस दौरान मैं उंगलियां भी दिखा रही थी। मुझे खेद है कि यह प्रसारित हो गया! यह मेरा इरादा नहीं था। 
विज्ञापन


हालांकि इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियायें दे रहे हैं। एक यूजर ने  लिखा कि ऐसा लगता है जैसे किसी को सुबह की कॉफी के बिना काम करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें