फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Melissa: जमैका के 174 साल के इतिहास का सबसे भीषण तूफान, 295 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मेलिसा ने दी दस्तक

Wed, 29 Oct 2025 12:20 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन

सार

कैटेगरी-5 तूफान मेलिसा ने जमैका में लैंडफॉल किया। 295 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार वाले इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

विज्ञापन
तूफान और भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैटेगरी-5 का भीषण तूफान मेलिसा मंगलवार को जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट न्यू होप के पास टकराया। अमेरिकी नेशनल ह्यूरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान के समय हवाओं की रफ्तार करीब 295 किलोमीटर प्रति घंटा (185 मील प्रति घंटा) थी। प्रशासन ने इसे जमैका के 174 साल के इतिहास का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया है।

विज्ञापन


जमैका की राजधानी किंग्स्टन की सड़कें सुनसान नजर आईं। हवा के तेज झोंकों और लगातार हो रही बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। आपदा प्रबंधन परिषद के उपाध्यक्ष डेसमंड मैकेंजी ने लोगों से अपील की यह बहादुरी दिखाने का वक्त नहीं है, कृपया घरों में सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़ें:- Israel-Gaza War: हमास की फायरिंग से बौखलाया इस्राइल, नेतन्याहू ने गाजा पर 'भीषण हमले' का दिया आदेश
विज्ञापन


अब तक 7 लोगों की मौत
तूफान के कारण कैरेबियन क्षेत्र में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिनमें तीन जमैका, तीन हैती और एक डोमिनिकन रिपब्लिक का नागरिक शामिल है। कई इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की खबरें हैं। प्रशासन ने अनिवार्य निकासी आदेश जारी किए हैं और राहत सामग्री पहले से ही प्रभावित इलाकों में पहुंचाई जा चुकी है।

भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी
जमैका में भूस्खलन, पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था ठप होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई जिलों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री क्रिस्टोफर टफ्टन ने बताया कि तूफान के कारण कुछ अस्पतालों के मरीजों को ऊपरी मंजिलों पर शिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Kenya Airplane Crash: केन्या में बड़ा हवाई हादसा, मासाई मारा जाते वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त; 11 लोगों की मौत
विज्ञापन


रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन ने राहत सामग्री खाद्य पदार्थ, दवाइयां और पेयजल पहले से ही जमा कर रखी हैं। ऊर्जा मंत्री डैरिल वाज ने बताया कि करीब 2.4 लाख घरों में बिजली नहीं है और टीमों को बुधवार से बहाली के कार्य में लगाया जाएगा।

क्यूबा की ओर बढ़ा तूफान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मेलिसा अब क्यूबा की ओर बढ़ रहा है, जहां आज देर रात या बुधवार सुबह इसके टकराने की आशंका है। क्यूबा के होलगुइन प्रांत में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। क्यूबा के उपप्रधानमंत्री एडुआर्डो मार्टिनेज ने कहा यह तूफान अभूतपूर्व है, ऐसा खतरा हमने पहले कभी नहीं देखा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें