फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय मूल के दो इंजीनियरों को राहत, जातिगत भेदभाव का मामला खारिज

Tue, 11 Apr 2023 06:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, वाशिंगटन

सार

एचएफ ने कहा कि इन्हीं अदालती रिकॉर्ड से पता चलता है कि अय्यर ने कम से कम एक अन्य दलित को भी काम पर रखा था, जो डिवीजन में केवल तीन नेतृत्व पदों में से एक था।
विज्ञापन
अमेरिकी झंडा सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने सिस्को में भारतीय मूल के दो इंजीनियरों के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज कर दिया है।

विज्ञापन



हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, दो भारतीय-अमेरिकियों ने जांच के लगभग तीन साल के दुःस्वप्न, एक क्रूर ऑनलाइन विच हंट, और सीआरडी द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने के बाद मीडिया में अपराध की धारणा का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जाति के आधार पर भेदभाव करने में लगे हुए हैं। शुक्ला ने कहा, हम रोमांचित हैं कि अय्यर और कोम्पेला को हमारी स्थिति के साथ सही ठहराया गया है कि राज्य को हिंदू और भारतीय अमेरिकियों को उनके धर्म या जातीयता के आधार पर गलत काम करने का कोई अधिकार नहीं है।

जाति के आधार पर लगाया गया था उत्पीड़न का आरोप
अदालती फाइलिंग के अनुसार, डिवीजन के सीईओ अय्यर पर जाति के आधार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, इस सबूत के बावजूद कि उन्होंने जॉन डो को सक्रिय रूप से भर्ती किया था, जो स्वयं को दलित के रूप में पहचानते थे। इन्होंने सीआरडी में मुकदमा दायर किया था। एचएफ ने कहा कि इन्हीं अदालती रिकॉर्ड से पता चलता है कि अय्यर ने कम से कम एक अन्य दलित को भी काम पर रखा था, जो डिवीजन में केवल तीन नेतृत्व पदों में से एक था। एचएएफ ने कहा कि इस व्यक्ति को अन्य दो नेतृत्व पदों की भी पेशकश की गई थी, जिसमें एक जॉन डो ने भेदभाव की शिकायत दर्ज करने से पहले भेदभाव का दावा किया था।
विज्ञापन


अमेरिका में भारतवंशी सांसद पर डेमोक्रेट ने की नस्ली टिप्पणी
अमेरिका के टेनेसी प्रांत में भारतवंशी सर्जन और प्रांतीय सांसद डॉ. सबी कुमार ने हाल ही में निष्कासित एक डेमोक्रेट सांसद जस्टिन जोन्स पर नस्लवाद का आरोप लगाया। कहा, जोन्स ने सदन में उन्हें ‘श्वेत वर्चस्व का भूरा चेहरा’ कहा। डॉ. कुमार ने कहा, मैं अप्रवासी हूं लेकिन ऐसा मेरे इस देश में 53 वर्ष से रहने के दौरान पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि जोन्स ने चेहरे पर अपनी उंगली घुमाई और कहा ‘कुमार, वे आपको स्वीकार नहीं करेंगे’।

कनाडा : मस्जिद के बाहर धार्मिक अभद्रता पर भारतवंशी गिरफ्तार
कनाडा पुलिस ने ओंटारियो की एक मस्जिद में नफरत प्रेरित घटना को लेकर 28 वर्षीय भारतीय मूल के शरण करुणाकरन को गिरफ्तार किया है। उस पर शहर की मस्जिद में नमाजियों को धमकाने और धार्मिक अपमान करने का आरोप लगाया गया है। शरण ने एक शख्स पर सीधे गाड़ी चढ़ा दी और उसे धमकाते हुए धार्मिक गालियां दी थीं।

अमेरिकी छात्राओं ने पाइथागोरस प्रमेय के लिए खोजा नया फॉर्मूला
समकोण त्रिभुज के कर्ण पर बना हुआ वर्ग, शेष दो भुजाओं पर बने हुए वर्गों के बराबर होता है। यह पाइथागोरस प्रमेय (थ्योरम) का सूत्र यानी a2+b2=c2 आप सभी ने पढ़ा होगा। अब दसवीं कक्षा की दो अमेरिकी छात्राओं ने पाइथागोरस को सिद्ध करने का नया फॉर्मूला खोज निकाला है। इस नए तरीके को खोजने के लिए गणितज्ञ कई वर्षों से काम कर रहे हैं। न्यू ऑरलियंस में सेंट मैरी एकेडमी की छात्रा साल्सा जॉनसन और नेकिया जैकसन ने त्रिकोणमिति के जरिये इसे सिद्ध किया है। साल्सा जॉनसन ने एक साक्षात्कार में कहा, युवा कुछ भी कर सकते हैं। वहीं, नेकिया ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का हाथ है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर हम एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग और बायोकेमिस्ट्री पढ़ना चाहते हैं।

भारतवंशी गणितज्ञ को सांख्यिकी में विश्व सम्मान
प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ व सांख्यिकीविद कल्यामपुडी राधाकृष्ण (सीआर) राव को सांख्यिकी के क्षेत्र में 75 वर्ष पूर्व किए उनके ऐतिहासिक कार्य के लिए 2023 का ‘इंटरनेशनल प्राइज इन स्टैटिस्टिक्स’ पुरस्कार दिया जाएगा। 102 वर्षीय राव के काम ने सांख्यिकीय क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। यह सांख्यिकी का नोबल अवॉर्ड है।
विज्ञापन


ब्रिटेन : चार टन की बग्घी, गहने के साथ होगी किंग की ताजपोशी
ब्रिटेन में 6 मई को किंग चार्ल्स व क्वीन कैमिला की होने वाली ताजपोशी में चमचमाती एसी और घोड़ों द्वारा खींची जाने वाली सोने का पानी चढ़ी 4 टन की बग्घी, ऐतिहासिक जेवर और सोशल मीडिया के लिए नए इमोजी आकर्षण का केंद्र होंगे। विशेष इमोजी सेंट एडवर्ड ताज पर आधारित होगा जिसका इस्तेमाल नए महाराजा करेंगे। इस दौरान किंग 3 तलवारों समेत नीलम-हीरे जड़ित कीमती अंगूठी भी धारण करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें