बांग्लादेश के लिए 6 और गुयाना गणतंत्र के लिए एक जहाज बना रहा जीआरएसई
जहाज निर्माता सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. (जीआरएसई) इस समय विदेशों के लिए सात जहाज बना रही है। यहां कुल 23 जहाजों पर अलग-अलग चरण में काम जारी है। कोलकाता स्थित कंपनी के एमडी व चेयरमैन कोमोडोर (रिटायर्ड) पीआर हरी ने बताया, यहां 6 निगरानी पोत बांग्लादेश के लिए बनाए जा रहे हैं। एक सामुद्रिक यात्री परिवहन व कार्गो पोत गुयाना सहकारी गणराज्य के लिए भी बन रहा है। जीआरएसई ने कुछ समय पूर्व ही भारतीय नौसेना के तीन छोटे लेकिन आधुनिक जहाज बनाने के लिए 19,294 करोड़ के ऑर्डर पाए थे। इनमें से दो लॉन्च हो चुके हैं।