फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rome: कार्लो के रूप में ईसाइयों को मिलेगा पहला मिलेनियल संत; पोप देंगे उपाधि, गॉड इंफ्लूएंसर के तौर पर पहचान

Sat, 14 Jun 2025 04:43 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

कार्लो एक्यूटिस को गॉड इंफ्लूएंसर कहा जाता है। वह संत की उपाधि पाने वाले पहले मिलेनियल (1981-1996 के बीच जन्में) होंगे। 3 मई 2006 को लंदन में जन्में कार्लो की 15 साल की उम्र में ल्यूकीमिया से मौत हो गई थी। मृत्यु के दो दशक बाद उन्हें संत की उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
पोप लियो 14 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इतावली मूल के कार्लो एक्यूटिस को पोप लियो सात सितंबर को संत की उपाधि प्रदान करेंगे। वह संत बनने वाले पहले मिलेनियल होंगे। 21 अप्रैल 2025 को पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को पोप लियो 14वें ने घोषणा की कि कार्लो एक्यूटिस को 7 सितंबर को संत घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि कार्लो एक्यूटिस को गॉड इंफ्लूएंसर कहा जाता है। वह संत की उपाधि पाने वाले पहले मिलेनियल (1981-1996 के बीच जन्में) होंगे। 3 मई 2006 को लंदन में जन्में कार्लो की 15 साल की उम्र में ल्यूकीमिया से मौत हो गई थी। मृत्यु के दो दशक बाद उन्हें संत की उपाधि दी जाएगी। रोमन कैथोलिक चर्च में किसी भी उम्र के शख्स को संत की उपाधि दी जाती है, हालांकि ये दर्जा उनके निधन के बाद ही दिया जाता है। कार्लो बचपन से ही दूसरे बच्चों से अधिक धार्मिक थे। उन्होंने काफी कम उम्र में ही कोडिंग सीख ली थी और एक वेबसाइट बनाकर कैथोलिक सोसायटी में हो रहे चमत्कारों को एकसाथ लिस्ट किया था और चर्च की शिक्षाओं को फैलाया था।  

चमत्कारिक तरीके से बचाई थी दो की जान
द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्लो ने चमत्कारिक ढंग से 2 लोगों की जानें बचाई थीं। पहला मामला कोस्टा रिका की लिलियाना नाम की एक महिला से जुड़ा है। उनकी बेटी को साइकिल से गिरकर गंभीर चोट लग गई थी। इसको लेकर जब उन्होंने 8 जुलाई साल 2022 में कार्लो की कब्र पर प्रार्थना की तो वह पूरी तरह ठीक हो गई थी। वहीं साल 2023 में अग्नाशय रोग से पीड़ित एक लड़के ने कार्लो के कपड़े छुए थे, जिसके बाद वह पूरी तरह ठीक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें