फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया : बाल यौन शोषण के आरोप में कार्डिनल जॉर्ज पेल को छह साल की सजा

Wed, 13 Mar 2019 04:46 PM IST
आसिम खान भाषा, मेलबर्न
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने दो बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में दोषी ठहराए गए कार्डिनल जॉर्ज पेल को छह साल की जेल की सजा सुनाई है। पोप फ्रांसिस के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार 77 वर्षीय पेल को पिछले साल दिसंबर में एक न्यायाधीश ने दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन


काउंटी कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीटर कीड ने सजा सुनाते हुए दो बच्चों के शोषण में पेल के अपराध को ‘पीड़ितों पर बिना किसी शर्म और जबरन यौन हमला करना’ करार दिया।  मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पेल ने पीड़ितों के विश्वास को तोड़ा और अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया।

पेल बाल यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराए जाने वाले वैटिकन के शीर्ष अधिकारी हैं। वह 1990 के दौर में यहां चर्च में गायन करने वाले समूह के दो बच्चों के शोषण के जुर्म में दोषी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें