फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: 'यह हमारे देश पर सीधा हमला...', ट्रंप के ऑटोमोबाइल आयात पर 25% टैरिफ के एलान पर बोले कनाडाई पीएम

Thu, 27 Mar 2025 07:11 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो।

सार

Canada: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑटो आयात पर अमेरिका के 25% टैरिफ को अपने देश पर सीधा हमला बताया और कहा कि यह न केवल कनाडा बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने 1.4 अरब डॉलर का प्रतिक्रिया कोष घोषित कर ऑटो उद्योग को समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन
मार्क कार्नी - फोटो : एक्स@MarkJCarney
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ऑटोमोबाइल आयात पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा को अपने देश पर 'सीधा हमला' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार युद्ध न केवल कनाडा, बल्कि खुद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के उपभोक्ताओं को भरोसा कई वर्षों के निम्नतम स्तर पर है।  

विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई से पहले ट्रंप के कार्यकारी आदेश का अध्ययन करेंगे: कार्नी
ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वह ऑटोमोबाइल आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह टैरिफ स्थायी रहेगा। इस प्रतिक्रिया देते हुए कार्नी ने कहा, यह एक बेहद सीधा हमला है। हम अपने कामगारों, उद्योगों और देश की रक्षा करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह जवाबी कार्रवाई करने से पहले ट्रंप के कार्यकारी आदेश का पूरा अध्ययन करेंगे।  

ये भी पढ़ें: US: ट्रंप का विदेश में बने वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने का एलान, कार की कीमतों और नौकरियों पर पड़ सकता है असर
विज्ञापन


पीएम मार्क कार्नी ने बुलाई विशेष समिति की बैठक
कार्नी ने इसे अनुचित करार दिया और गुरुवार को ओटावा में अमेरिका-कनाडा संबंधों पर एक विशेष समिति की बैठक बुलाने का एलान किया। उन्होंने कनाडा के ऑटोमोबाइल उद्योग को बचाने के लिए 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर का रणनीतिक प्रतिक्रिया कोष भी घोषित किया। 
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल उद्योग कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात क्षेत्र
कनाडाई प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग उनके देश का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात क्षेत्र है। यह 1,25,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 5,00,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देता है। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप की नीतियों का असर खुद अमेरिका पर भी पड़ेगा। कार्नी ने कहा, अमेरिका का व्यापार युद्ध अमेरिकी उपभोक्ताओं और कामगारों को नुकसान पहुंचा रहा है। अमेरिकी उपभोक्ताओं का भरोसा पिछले कई वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें