ओशनगेट अभियान के लिए प्रति व्यक्ति से 2,50,000 अमेरिकी डॉलर लिया गया है। टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए आठ दिवसीय मिशन की पेशकश करने वाली कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि पनडुब्बी चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में खो गई है।
टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए ले जाने वाली पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में डूब गई थी। रविवार से ही इस पनडुब्बी का कुछ पता नहीं चल रहा है। परेशान करने वाली बात है कि पनडुब्बी पर सिर्फ 70 घंटे की ही ऑक्सीजन बची है। कैनेडियन कोस्ट गार्ड वाहन लगातार इस पनडुब्बी के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच उसे एक सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि कनाडाई कोस्ट गार्ड वाहन को समुद्र के अंदर से कुछ आवाजें सुनाई दी हैं।
विज्ञापन
रोबोटिक सर्च ऑपरेशन चलाया
अमेरिकी तटरक्षकों ने कहा धमाके की आवाज कहां से आई इसका पता लगाने के लिए मंगलवार को सर्च टीमों ने पानी के नीचे रोबोटिक सर्च ऑपरेशन (आरओवी) चलाया। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, तटरक्षकों ने इस बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है। उन्होंने न तो ये बताया है कि ये धमाके कहां सुनाई दिए और न ही ये बताया कि इन धमाकों का कैसे पता लगाया।
यह है मामला
गौरतलब है, ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क सिटी के लिए अपनी यात्रा पर 10 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक जहाज सफर पर निकला था और चार दिनों के बाद 14 अप्रैल 1912 की आधी रात एक आइसबर्ग से टकराकर यह जहाज उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया था। अब इसी के आसपास एक पनडुब्बी लापता हो गई है। बचाव दल एक पनडुब्बी को खोजने के लिए भागदौड़ रहे हैं, जो पर्यटकों को टाइटैनिक जहाज के डूबने के स्थान पर लेकर गई थी। रविवार को गोता लगाने के दो घंटे से भी कम समय बाद टाइटैनिक पनडुब्बी लापता हो गया। इस पनडुब्बी की क्षमता 96 घंटे तक पानी के अंदर रहने की है और इसमें 70 घंटे का ऑक्सीजन बचा हुआ है।
विज्ञापन
ओशनगेट अभियान के लिए प्रति व्यक्ति से 2,50,000 अमेरिकी डॉलर लिया गया है। टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए आठ दिवसीय मिशन की पेशकश करने वाली कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि पनडुब्बी चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में खो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह चालक दल को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी विकल्पों को तलाश रही है।
कई आवाजें सुनाई दीं
इसी लापता पनडुब्बी को खोजने के लिए अमेरिकी तटरक्षकों और कनाडाई कोस्ट गार्ड ने दिन रात एक कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहां खोज अभियान चलाया जा रहा है, वहां कैनेडियन कोस्ट गार्ड वाहन को आधे घंटे के अंतराल से धमाके की कई आवाजें सुनाई दी थीं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस जगह घटना होने के संकेत मिले हैं वहां सोनार ब्वॉय को तैनात किया गया है। इसी ने सबसे पहले धमाकों का पता लगाया। शुरुआती धमाकों का पता चलने के चार घंटे बाद अतिरिक्त आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन आवाजों से एक उम्मीद जगी है कि जल्द ही पनडुब्बी का पता लग जाएगा और जिंदा बचे लोगों को बचाया जा सकेगा।