फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: भारत-कनाडा के बीच अक्तूबर में होने वाली व्यापार वार्ता स्थगित, जी-20 सम्मेलन के बाद सामने आया घटनाक्रम

Sat, 16 Sep 2023 06:17 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान खालिस्तान के मुद्दे पर अपने कनाडाई समकक्ष के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिससे दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कड़वाहट आई है। 
विज्ञापन
canada flag - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी (Mary Ng) ने भारत में प्रस्तावित व्यापार वार्ता को स्थगित करने का फैसला किया है। कनाडाई मिशन को अगले महीने भारत आना था। कनाडाई व्यापार मंत्री मैरी एनजी के प्रवक्ता शांति कोसेंटिनो ने इसकी पुष्टि की लेकिन देरी का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम भारत में आगामी व्यापार मिशन स्थगति कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा घटनाक्रम नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के दौरान खालिस्तान के मुद्दे पर अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के सामने कड़ी चिंता जताई थी। कहा जा रहा है कि इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कड़वाहट आई है। कनाडा में चरमपंथी तत्वों को लेकर पीएम मोदी ने जताई थी कड़ी चिंता
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ अपनी संक्षिप्त बैठक में कनाडा में चरमपंथी तत्वों द्वारा लगातार ‘भारत विरोधी गतिविधियों’ के बारे में कड़ी चिंता जताई थी। मोदी ने कहा कि ऐसे खतरों से निपटने के लिए दोनों देशों का सहयोग करना जरूरी है। उन्होंने कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों को जारी रखने के खिलाफ अपना एतराज जताया था। रविवार को त्रूदो ने एक प्रेसवार्ता में कहा था कि ‘कुछ लोगों की हरकतें’ पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी जिक्र किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित संबंध आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें