फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: सिख नेता ने उपचुनाव जीत संसद में किया प्रवेश

Thu, 28 Feb 2019 05:44 AM IST
गौरव द्विवेदी एजेंसी, ओटावा
विज्ञापन
जगमीत सिंह - फोटो : self
विज्ञापन
कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के सिख नेता जगमीत सिंह ने उपचुनाव जीत कर कनाडा की संसद में प्रवेश पा लिया है। 40 साल के जगमीत ने ब्रिटिश कोलंबिया की बर्नेबी साउथ सीट जीती। उन्होंने लिबरल पार्टी के प्रत्याशी टॉरी शिन और बर्नेबी साउथ के पूर्व सदस्य ली को हराया। स्कारबोरो में जन्मे सिख नेता को कनाडाई राजनीति में उभरता हुआ सितारा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


संसद सदस्य नहीं होने के कारण एनडीपी के प्रमुख के रूप में उनकी स्थिति अब तक अस्थिर बनी हुई थी। बता दें कि उपचुनाव मंगलवार को तीन अलग-अलग प्रांतों में आयोजित किए गए थे। वहीं अन्य दो सीटों में से एक पर सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की जबकि दूसरी पर प्रमुख विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव के उम्मीदवार ने बाजी मारी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें