फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड का इस्तीफा, जस्टिन त्रूदो से नीतिगत टकराव बना वजह, टैरिफ का भी खतरा

Mon, 16 Dec 2024 08:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा।

सार

Canada: कनाडा की उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को संबोधित अपने इस्तीफे को सोशल मीडिया पर साझा किया है।  
विज्ञापन
क्रिस्टिया फ्रीलैंड - फोटो : एक्स/क्रिस्टिया फ्रीलैंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडाई वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के मंत्रिमंडल से अचानक इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने पीएम जस्टिन त्रूदो द्वारा उनका मंत्रालय बदलने की बात कहने के बाद नीतिगत टकराव के चलते यह कदम उठाया। फ्रीलैंड को 2024 में आर्थिक गिरावट को लेकर बयान देना था। इस इस्तीफे ने त्रूदो सरकार को नए अमेरिकी प्रशासन के शपथ लेने से एक माह पहले ही मुश्किल में डाल दिया है। आशंका है कि ट्रंप प्रशासन कनाडाई निर्यात पर गंभीर प्रतिबंध लगा सकता है।

विज्ञापन


पीएम जस्टिन त्रूदो ने फ्रीलैंड का पद घटाने की पेशकश के बाद कहा कि कि खर्च बढ़ाने की उनकी इच्छा कनाडा की टैरिफ से होने वाले नुकसान को झेलने की क्षमता को खतरे में डाल सकती है। अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले से ही टैरिफ की धमकी दी है। फ्रीलैंड ने कनाडा-अमेरिका संबंधों पर एक विशेष कैबिनेट समिति का नेतृत्व किया था और एकजुट प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 10 प्रांतों के साथ मिलकर काम कर रही थीं। अमेरिकी खतरे पर चर्चा के लिए प्रांतीय प्रधानमंत्रियों की एक निर्धारित ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस कॉल के बाद ओंटारियो प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा, अभी ओटावा में अराजकता है।

आप नहीं चाहते, मैं वित्त मंत्री रहूं
कनाडा के पीएम त्रूदो को एक पत्र में फ्रीलैंड ने लिखा, आपने मुझसे कहा, आप नहीं चाहते कि मैं अब आपकी वित्त मंत्री रहूं और मुझे कैबिनेट में दूसरा पद देने की पेशकश की। इस पर विचार करने के बाद, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंची हूं कि मेरे लिए मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना ही एकमात्र ईमानदारी वाला रास्ता है। एक मंत्री पर पीएम का पूर्ण विश्वास होना चाहिए. तभी वो प्रभावी तरीके से अपनी बात रख सकता है। अपने निर्णय में आपने स्पष्ट कर दिया है कि अब मुझ पर आप विश्वास नहीं रखते और मेरे पास वह अधिकार नहीं है जो इसके साथ आता है। पिछले कुछ हफ्तों से, आप और मैं कनाडा के लिए कुछ फैसलों पर असहमत हुए हैं।
विज्ञापन


महंगी सियासी चालों से बचें
क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा, कनाडा को अमेरिका के ‘आक्रामक आर्थिक राष्ट्रवाद’ से ‘गंभीर चुनौती’ का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में आने वाला प्रशासन (ट्रंप प्रशासन) आक्रामक आर्थिक राष्ट्रवाद की नीति अपना रहा है। इस नीति के तहत कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी जा रही है। हमें उस खतरे को बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है. इसका मतलब है कि आज हमें अपने राजकोषीय घाटे को कम रखना होगा, ताकि आने वाले टैरिफ युद्ध के लिए हमारे पास जरूरी धन मौजूद हो। यानी  महंगी राजनीतिक चालों से बचना चाहिए. जिन्हें हम बर्दाश्त नहीं कर सकते और जो कनाडाई लोगों को संदेह में डालते हैं। हम इस समय की गंभीरता को समझते हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें