फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: मार्क कार्नी बोले- कनाडा अगले साल तक पूरा करेगा NATO का रक्षा खर्च लक्ष्य, अमेरिका पर निर्भरता घटाएगा

Tue, 10 Jun 2025 01:28 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने 2026 तक नाटो का 2% जीडीपी रक्षा खर्च लक्ष्य पूरा करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर रक्षा निर्भरता घटाई जाएगी और यूरोपीय देशों से रक्षा सौदे बढ़ेंगे। कार्नी ने कहा कि अमेरिका के घटते वर्चस्व के बीच कनाडा अब सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाने को तैयार है।

विज्ञापन
मार्क कार्नी, प्रधानमंत्री, कनाडा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को कहा कि उनका देश 2026 की शुरुआत तक नाटो (NATO) के सैन्य खर्च के 2% जीडीपी वाले लक्ष्य को हासिल कर लेगा। पहले यह लक्ष्य दशक के अंत तक हासिल करने की योजना थी। कार्नी ने टोरंटो विश्वविद्यालय में दिए एक भाषण में कहा कि हमारा सैन्य ढांचा और उपकरण पुराने हो चुके हैं, जिससे हमारी तैयारियों में बाधा आ रही है। हमारी चार में से सिर्फ एक पनडुब्बी चालू हालत में है। हमारी नौसेना और जमीनी वाहन भी आधे से कम ही काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका पर अधिक निर्भरता घटना पर जोर
पीएम कार्नी ने कनाडा के रक्षा उपकरणों के लिए अमेरिका पर अधिक निर्भरता को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कनाडा रक्षा उपकरणों के लिए अमेरिका पर बहुत अधिक निर्भर है, जिसे अब बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर अधिक निर्भरता घटाने के लिए हम अपनी रक्षा पूंजी का तीन-चौथाई हिस्सा जो अमेरिका को भेजते हैं, अब नहीं भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:- लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड तैनात: कैलिफोर्निया ट्रंप के खिलाफ; राष्ट्रपति ने दी गवर्नर की गिरफ्तारी की सलाह
विज्ञापन


 अमेरिका के कमजोरी पर जोर
कार्नी ने आगे कहा कि शीत युद्ध के बाद अमेरिका दुनिया का प्रमुख ताकतवर देश रहा, लेकिन अब उसका वर्चस्व कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका अपने बाजारों तक पहुंच और सुरक्षा का शुल्क वसूल रहा है। ऐसे में हम अपनी जिम्मेदारी खुद निभाएंगे। 

अमेरिका को आंख दिखा यूरोपीय संघ से नजदीकी
बता दें कि ट्रंप के साथ टैरिफ विवाद के बाद से कार्नी अमेरिके की नीतियों के खिलाफ सख्ती से पेश होते नजर आ रहें हैं। जहां अब कार्नी सरकार अब यूरोपीय संघ के साथ साझेदारी बढ़ा रही है ताकि अमेरिका पर सुरक्षा निर्भरता कम की जा सके। इसमें पनडुब्बियों, जहाजों, हथियारों, ड्रोन, रडार और आर्कटिक निगरानी तकनीक की खरीद शामिल है। साथ ही, अमेरिका से F-35 फाइटर जेट खरीद की समीक्षा भी हो रही है।

ये भी पढ़ें:- FTA: पीयूष गोयल ने कहा, चार यूरोपीय देशों के समूह के साथ मुक्त व्यापार समझौता सितंबर तक लागू होने की संभावना
विज्ञापन


नया खतरा, पीएम कार्नी की चेतावनी
वहीं अंत में प्रधानमंत्री कार्नी ने चेतावनी दी कि आज एक नया साम्राज्यवाद हमारे सामने है। अगर हम टेबल पर नहीं होंगे, तो मेन्यू में होंगे। उन्होंने कहा कि कनाडा को अब अपनी भौगोलिक स्थिति पर भरोसा करके सुरक्षित महसूस करना बंद करना चाहिए।

इसके साथ ही कार्नी ने यह भी कहा कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोप और कनाडा दोनों ने अपने रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी की है और अब सुरक्षा को लेकर एकजुट होकर काम करना जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें