फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South China Sea: रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे कनाडा और फिलीपींस, चीन की आक्रामकता पर लगाएंगे लगाम

Sun, 02 Nov 2025 03:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।

सार

South China Sea: कनाडा और फिलीपींस दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता का सामना करने के लिए एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे। यह कदम फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसमें वह चीन की सेना से निपटने के लिए अन्य देशों के साथ रक्षा संबंध बढ़ा रहे हैं।
 
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा और फिलीपींस दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता के कड़े आलोचक रहे हैं। अब दोनों देश रविवार को एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश संयुक्त युद्ध अभ्यास करेंगे और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेंगे, ताकि किसी भी आक्रामकता को रोका जा सके। फिलीपींस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, ताकि कानून का शासन मजबूत हो और व्यापार व निवेश के नए अवसर बढ़ें। यह कदम फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के उस प्रयास से मेल खाता है, जिसके तहत वह अपने देश की सैन्य ताकत को मजबूत करने के लिए अन्य देशों से रक्षा संबंध बढ़ाना चाहते हैं। दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस का सामना चीन जैसी ताकतवर सेना से है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का कैरेबियन सागर में फिर किया हमला, तीन कथित ड्रग तस्कर ढेर; सितंबर से अब तक 15वीं कार्रवाई
विज्ञापन


चीन की ओर से इस पर कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन ने फिलीपींस पर आरोप लगाया है कि वह संयुक्त गश्त और युद्ध अभ्यास के जरिए अमेरिका और अन्य देशों के साथ मिलकर 'क्षेत्रीय स्थिरता को बिगाड़ने' का काम कर रहा है।

चीन दक्षिण चीन सागर के लगभग पूरे हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि 2016 में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत ने इसे अवैध करार दिया था। यह फैसला 1982 के संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून पर आधारित था, लेकिन चीन ने इस फैसले को खारिज कर दिया।

चीन ने विवादित क्षेत्रों में फिलीपींस की तटरक्षक नौकाओं और मछुआरों की नावों पर पानी की तोपों से हमला किया है और खतरनाक तरीके से उनके रास्ते में रुकावटें डाली हैं। इन घटनाओं के कारण कई बार जहाजों की टक्करें हुई हैं और फिलीपींस के कई अधिकारियों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम हसीना समेत 260 फरार घोषित, जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर सरकार उखाड़ने की साजिश का आरोप

वियतनाम, मलयेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी लंबे समय से इस क्षेत्रीय विवाद में शामिल हैं। रविवार को फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिलबर्टो टियोडोरो जूनियर अपने कनाडाई समकक्ष डेविड मैकगिंटी के साथ मनीला में बैठक के बाद 'स्टेटस ऑफ विजिटिंग फोर्सेज एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर करेंगे। फिलीपींस के रक्षा विभाग ने बताया कि यह समझौता अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को मजबूत करेगा और 'शक्तिशाली देशों के स्वार्थी हितों के लिए नियमों को तोड़-मरोड़ने के प्रयासों' का विरोध करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें