फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा में 100 से अधिक भारतीयों को जीवन प्रमाणपत्र जारी, भारतीय उच्चायोग ने दीं जरूरी सेवाएं

Mon, 25 Nov 2024 02:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, मॉन्ट्रियल

सार

मॉन्ट्रियल में यह कांसुलर कैंप भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से टोरंटो में 7 नवंबर को अपने निर्धारित कांसुलर कैंप को रद्द करने की घोषणा के बाद लगाया गया, क्योंकि कनाडाई सुरक्षा अधिकारी उसे सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे थे।
विज्ञापन
भारत कनाडा झंडा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने मॉन्ट्रियल में एक कांसुलर कैंप लगाकर स्थानीय भारतीय समुदाय को आवश्यक सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में 100 से अधिक लाभार्थियों को जीवन प्रमाणपत्र जारी किए गए। ओटावा, कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


मॉन्ट्रियल में यह कांसुलर कैंप भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से टोरंटो में 7 नवंबर को अपने निर्धारित कांसुलर कैंप को रद्द करने की घोषणा के बाद लगाया गया, क्योंकि कनाडाई सुरक्षा अधिकारी उसे सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे थे। तब भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि सामुदायिक शिविर आयोजकों को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से न्यूनतम सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताने पर निर्धारित कांसुलर कैंप को रद्द करने का निर्णय लिया।

वाणिज्य दूतावास की ओर से यह घोषणा भारत विरोधी चरमपंथियों की ओर से हिंसा भड़काने के कुछ ही दिनों बाद की गई थी, जब भारतीय वाणिज्य दूतावास ने टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदी सभा मंदिर के बाहर एक कांसुलर कैंप का सह-आयोजन किया था। भारत ने सर्वोच्च न्यायालय से अपना विरोध दर्ज कराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें