फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रूडो की अमेरिकी से अपील, चीन कनाडाई नागरिकों को रिहा न करे तो उसके साथ न किया जाए व्यापार समझौता

Fri, 20 Dec 2019 02:21 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोंट्रियल
विज्ञापन
justin trudeau- donald trump - फोटो : social media
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका से कहा है कि वह चीन के साथ व्यापार समझौते पर तब तक हस्ताक्षर नहीं करे जब तक कि बीजिंग दो कनाडाई नागरिकों को रिहा नहीं कर देता। चीन ने कनाडा के दो नागरिकों को जासूसी के आरोप में पिछले साल बंदी बनाया था।

विज्ञापन


चीन की कानूनी प्रणाली पारदर्शी नहीं है। उसने पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और कारोबारी माइकल स्पावर को जासूसी के आरोप में 10 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया था।

कनाडा में इसे प्रतिशोध की कार्रवाई के रूप में देखा गया था क्योंकि इसके महज नौ दिन पहले हुआवेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वांझोऊ को वैंकूवर से गिरफ्तार किया गया था। वांझोऊ ईरान पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों में अमेरिका में वांछित थी।
विज्ञापन


ट्रूडो से एक साक्षात्कार में पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से समाधान निकाल सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद तो है। उन्होंने कहा कि हमारा कहना है अमेरिका को चीन के साथ उस अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए जो मेंग वांझोऊ और कनाडा के दो नागरिकों संबंधी समस्या का समाधान नहीं देता हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें