फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Canada: जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत के साथ विवाद नहीं बढ़ाना चाहते, नई दिल्ली में मौजूदगी चाहता है कनाडा

Tue, 03 Oct 2023 08:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ विवाद नहीं बढ़ाना चाहता है और वह नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक तरीके से जुड़ा रहना चाहता है।
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ विवाद नहीं बढ़ाना चाहता है और वह नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक तरीके से जुड़ा रहना चाहता है। ट्रूडो ने कहा कि हम कनाडा के परिवारों की मदद के लिए भारत में मौजूदगी चाहते हैं। 

विज्ञापन


ट्रूडो का यह बयान तब सामने आया है जब भारत ने कनाडा सरकार को अपने 41 राजनयिकों को दस अक्तूबर तक वापस बुलाने को कहा है। भारत ने स्पष्ट कहा है कि दस अक्तूबर के बाद भी अगर ये राजनयिक भारत में रहते हैं तो इनकी राजनयिक छूट भी खत्म कर दी जाएगी। 

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बीते कई दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव है। कनाडाई प्रधानमंत्री ने निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्ता का आरोप लगाया था। इसके बाद भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और इन्हें बेतुका व राजनीति से प्रेरित बताया था। 
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों देश एक दूसरे के एक-एक शीर्ष राजनीयिक निष्कासित कर चुके हैं। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से वीजा सेवा भी निलंबित की हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें