फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कैलगरी में गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली जिम्मेदारी; पंजाबी कारोबारियों और गायकों पर खतरा

Wed, 25 Feb 2026 05:51 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, कैलगरी

सार

कनाडा के कैलगरी में मालवा टायर्स पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के कैलगरी में गोलीबारी की एक नई वारदात सामने आई है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गुर्गों टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई  ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ली है। पोस्ट में दोनों ने लिखा, गिरोह मालवा टायर्स (8616, 44 स्ट्रीट एसई, कैलगरी) नामक दुकान पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेता है। यह शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान है।

विज्ञापन


अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई
संदेश में एक वायरल वीडियो का भी जिक्र है, जिसमें मालवा टायर के मालिक हरप्रीत बराड़ के ठिकाने पर गोलीबारी दिखाई गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो दोनों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने व दावों की विश्वसनीयता निर्धारित करने के लिए उनकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह आकलन कर रहे हैं कि पोस्ट में नामित व्यक्ति इस घटना से सीधे तौर पर जुड़े हैं या नहीं। इस घटनाक्रम ने कनाडा में आपराधिक गिरोहों से जुड़ी हिंसा को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस ताजा गोलीबारी के संबंध में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:- UK: ग्रीन पार्टी का उर्दू वीडियो बना सियासी बवाल, मोदी-स्टार्मर तस्वीरों से ब्रिटेन उपचुनाव में छिड़ी नई जंग
विज्ञापन


पंजाबी गायकों व कारोबारियों पर पहले भी हुए हमले  
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी पंजाबी गायकों और कारोबारियों को निशाना बनाया चुका है। वहीं, भारत में बॉलीवुड कलाकारों को इस गैंग के गुर्गों ने धमकियां देकर कुख्याति पाई है। इस गिरोह को लेकर भारत सरकार ने कई बार कनाडा सरकार से राजनयिक सूत्रों के माध्यम से बातचीत की है।
विज्ञापन


भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कहा कि हिंसक उग्रवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए दोनों पक्षों को निरंतर संवाद में शामिल होने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत समझते हैं।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें