फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: एअर इंडिया बम धमाके के आरोपी मलिक के हत्यारे को उम्रकैद; टान्नर फॉक्स को 20 साल तक बिना पैरोल सजा

Thu, 30 Jan 2025 09:15 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

20 साल पहले हुए एअर इंडिया बम धमाके के आरोपी रिपुदमन मलिक के हत्यारे को उम्रकैद की सजा हुई है। अदालत हत्यारोपी टान्नर फॉक्स को 20 साल तक बिना पैरोल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की एक अदालत ने 1985 में एअर इंडिया बम धमाके के संदिग्ध रहे रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के लिए दोषी 24 वर्षीय टान्नर फॉक्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मलिक को बाद में बरी कर दिया गया था। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के लिए फॉक्स को 20 साल तक बिना किसी पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


भारत में खालिस्तान समर्थक बताए गए रिपदमन सिंह मलिक की 15 जुलाई, 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में अपनी कार में बैठे वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मलिक और सह-आरोपी अजायब सिंह बागरी को 2005 में एयर इंडिया बमबारी से संबंधित सामूहिक हत्या और साजिश के आरोपों से बरी कर दिया गया था। मलिक की हत्या के दो हफ्ते बाद, कनाडाई पुलिस ने वैंकूवर से लगभग 75 किलोमीटर दूर ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड निवासी फॉक्स और उसके साथी जोस लोपेज को वैंकूवर से गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।

हिंदू राष्ट्रवाद व खालिस्तानी उग्रवाद ब्रिटेन में नया खतरा
ब्रिटेन में उभरते हुए 9 खतरों में हिंदू राष्ट्रवाद और खालिस्तानी उग्रवाद को शामिल किया गया है। यह जानकारी गृह मंत्रालय के दस्तावेज से लीक हुई है। यह समिति अगस्त 2024 में ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के सचिव यवेट कूपर ने बनाई थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू राष्ट्रवाद को एक उग्रवादी विचारधारा के रूप में पहचाना गया है। खालिस्तानी उग्रवाद को भी प्रमुख उभरते खतरों में सूचीबद्ध किया गया है। खालिस्तान समर्थकों द्वारा अपने उद्देश्य के लिए हिंसा फैलाने को लेकर चिंता जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें