फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: पूर्व अमेरिकी सीनेटर बॉब मेनेंडेच को 11 साल की जेल, दूसरे देशों से रिश्वत लेने के आरोप में पाए गए थे दोषी

Thu, 30 Jan 2025 09:10 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पूर्व अमेरिकी सीनेटर बॉब मेनेंडेज को जबरन वसूली, न्याय में बाधा डालने व मिस्र और कतर से रिश्चत लेने के आरोप में 11 साल की सजा सुनाई गई है। पिछली साल उनके घर से तालाशी के दौरान एफबीआई ने हजारों डॉलर की नकदी और सोने की छड़े बरामद की थी। 
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी सीनेटर बॉब मेनेंडज - फोटो : एक्स@SenatorMenendez
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू जर्सी के पूर्व अमेरिकी सीनेटर बॉब मेनेंडेज को एक न्यायाधीश ने बुधवार को 11 साल की सजा सुनाई। मेनेंडेज के घर से सोने की छड़े और सैकड़ों हजारों डॉलर की नकदी मिली थी। साथ ही उन्हें जबरन वसूली, न्याय में बाधा डालने व मिस्र और कतर से जुड़े व्यापारियों के पक्ष में काम करने के लिए रिश्वत लेने का दोषी ठहराया गया था। 
विज्ञापन


मामल में सजा सुनाने के दौरान जब न्यायाधीश सिडनी स्टीन ने कहा कि कहीं ना कहीं आपने अपना रास्ता खो दिया। इस बात पर मेनेंडेज ने इस फैसले के खिलाफ अपील की कसम खाई और सजा सुनाए जाने से पहले उन्होंने न्यायाधीश से नरमी बरतने की अपील की। 

अदालत में रो पड़े  मेनेंडेज
सुनवाई के बाद न्यायाधीश के फैसले को सुनते ही बॉब मेनेंडेज की आखों से आशु छलक पड़े। उन्होंने रोते हुए मेनेंडेज न्यायाधीश से कहा कि मैं आपसे दया की गुहार लगा रहा हूं। उन्होंने कहा कि ये गुहार मैं अपने लिए नहीं अपने बेटे के लिए लगा रहा हूं। 
विज्ञापन


मेनेंडेज के वकील का तर्क
साथ ही सुनवाई के दौरान मेनेंडेज के वकील ने कहा कि उनकी दशकों की सेवा के बावजूद, अब उन्हें 'गोल्ड बार बॉब' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्हें रिश्वतखोरी की साजिश और विदेशी एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले को घोर दुर्व्यवहार के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि एक प्रभावशाली सीनेटर ने अपने पद का दुरुपयोग किया।

अभियोजकों ने मागी थी 15 साल की सजा
मामले में अभियोजकों ने मेनेंडेज के लिए 15 साल की सजा की मांग की थी, जबकि उनके बचाव पक्ष ने आठ साल से अधिक सजा नहीं देने की अपील की थी।  हालांकि मेनेंडेज के साथ के साजिशकर्ता को भी सजा सुनाई गई,और एक अन्य व्यापारी, जोस उरीबे ने रिश्वतखोरी के आरोपों में दोषी ठहराया और जांचकर्ताओं की मदद की। अभियोजक डेनियल सैसून ने कहा कि यह सजा सत्ता के दुरुपयोग का परिणाम है।

रिश्वत लेने के मामले में पाए गए थे दोषी
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में अमेरिकी सीनेटर बॉब मेनेंडेज को रिश्वतखोरी मामले में दोषी करार दिया गया था। मेनेंडेज पर अपने पद के गलत इस्तेमाल और उद्योगपतियों को गलत फायदा पहुंचाने के एवज में रिश्वत लेने का दोषी पाया गया था। उनके घर पर छापे में एफबीआई ने लगभग 500,000 डॉलर की नकदी, 150,000 डॉलर की सोने की छड़ें और एक लक्जरी कार बरामद की थी।

नौ हफ्ते तक चली थी सुनवाई
देखा जाए तो नौ हफ्ते तक चली सुनवाई के बाद अभियोजकों ने बॉब मेनेंडेज के खिलाफ सबूत पेश किए थे। जिनमें दावा किया गया कि न्यूजर्सी के डेमोक्रेट सांसद बॉब मेनेंडेज ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। साथ ही अपने सहयोगियों को आपराधिक जांच से बचाया और अपने सहयोगियों और अपनी पत्नी को गलत तरीके से फायदा भी पहुंचाए जाने की बात कही जा रही थी। 

हालांकि दोषी करार होने के बाद मेनेंडेज ने अदालत के बाहर कहा था कि वह कभी भी विदेशी एजेंट नहीं रहे और इसे एक राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सही हैं और इस प्रक्रिया को भ्रष्ट करार दिया। मेनेंडेज़ ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रम्प इस मामले को ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें