मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में राष्ट्रपति पॉल बिया के दोबारा चुने जाने के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से 48 नागरिकों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर लोगों की मौत गोलियों से, जबकि कुछ की पिटाई से हुई।
मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में राष्ट्रपति पॉल बिया के दोबारा चुने जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बात इतनी बढ़ गई कि विरोध प्रदर्शनों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 48 नागरिकों की मौत हो गई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के दो सूत्रों ने एक न्यूज एजेंसी को दी। सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर लोगों की मौत गोलियों से हुई, जबकि कुछ की मौत लाठियों और डंडों से पिटाई के कारण हुई चोटों से हुई। हालांकि अभी तक 92 वर्षीय पॉल बिया की सरकार ने मृतकों की संख्या नहीं बताई है और इस पर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दिया गया है।
इसके अलावा, उत्तर क्षेत्र (राजधानी गरोआ, जो त्चिरोमा का गृहनगर है) में दस लोगों की मौत दर्ज की गई। हालांकि अब विरोध प्रदर्शन काफी हद तक शांत हो गए हैं, लेकिन त्चिरोमा ने सोमवार से तीन दिन के राष्ट्रीय बंद का आह्वान किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कामकाज रोककर घरों में रहने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:- Trump: 'जो यहूदी ममदानी को वोट देंगे, वो मूर्ख...', भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार पर ट्रंप का विवादित बयान