फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया: दोस्तों के हंसने पर छात्र ने कुर्सी पर बैठी शिक्षिका को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 09:17 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में एक छात्र अपनी शिक्षिका को थप्पड़ मारता दिख रहा है। दूसरा थप्पड़ मारकर उसका चश्मा तोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र पर अभद्रता, धमकी और हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के एक स्कूल का अजीबो-गरीब वीडियो सामने आया है। जिसमें एक छात्र अपनी शिक्षिका को थप्पड़ मारता दिख रहा है। थप्पड़ के बाद शिक्षिका के यह कहने पर कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, छात्र ने उसको एक और थप्पड़ मारकर उसका चश्मा तोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन सफाई देता घूम रहा है। छात्र पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


गुरू को भगवान मानने वाली पीढ़ी और परंपरा खत्म सी होती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण कैलिफोर्निया के पार्कलैंड हाईस्कूल में देखने मिला। जब सोशल मीडिया पर एक छात्र का अपनी शिक्षिका थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक छात्र कुर्सी पर बैठी अपनी शिक्षिका को उठकर थप्पड़ मार देता है। जिस पर शिक्षिका जवाब देती है कि तुम्हें क्या लगता है, इसका मुझ पर फर्क पड़ेगा। इस पर छात्र अपशब्द बोलते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो मैं तुम्हें फिर से थप्पड़ मारुं। और छात्र ने शिक्षिका को दूसरा थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसका चश्मा टूट गया। इस पर शिक्षिका ने कहा तुम ये सब गलत कर रहे हो, क्या करना चाहते हो और क्यों? दूसरा थप्पड़ मारने के बाद छात्र ने चिल्लाते हुए कहा कि क्या करोगी? तुम्हारे साथ गलत हो रहा है और तुम यूं ही कुर्सी पर बैठी रहोगी। तुम्हें मैंने दो थप्पड़ मारे क्या कोई तुम्हें बचाने आया। 

इस घटना के बाद कक्षा के अन्य छात्र-छात्राएं हंसने लगी। थप्पड़ मारना छात्र ने पहले से ही प्लान किया था, इसलिए उसने अपने एक दोस्त से इसे रिकॉर्ड करने को भी कहा था। 
विज्ञापन


इस घटना के वायरल होने के बाद फोर्थिस शेरिफ कार्यालय की ओर से बयान आया कि छात्र पर सरकारी अधिकारी पर हमला करना, धमकी देना और पहले से अभद्रता के मामले दर्ज किया है। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं स्कूल प्रशासन भी इस घटना के बाद सफाई दे रहा है।

पार्कलैंड हाईस्कूल के प्रधानाचार्य नोएल कीनर ने कहा कि आरोपी छात्र पर अनुशासनात्मक कार्रवाइ की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस प्रकार का वातावरण नहीं है, न ही हम इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त करते हैं। यह वीडियो और घटना बेहद शर्मनाक है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वीडियो स्कूल की छवि खराब करने वाला है। वहीं शेरिफ बॉबी एफ. किम्ब्रू जूनियर ने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मनाक है। छात्र और शिक्षक के पवित्र रिश्ते का अपमान कर रही है, जब हमें ज्ञान देने वालों पर ही हमला हुआ है, और कोई तो सुरक्षित है ही नहीं। हम सभी को चिंतित होना चाहिए और नाराज भी कि नई पीढ़ी और युवा किस ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें